Samsung Galaxy S21 FE के 360 डिग्री रेंडर्स ऑनलाइन हुए लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

टिप्सटर ने Samsung Galaxy S21 FE फोन के 360 डिग्री रेंडर्स लीक किए हैं, जिनमें फोन कई कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इन रेंडर्स में फोन ब्लू, ग्रे, ग्रीन, वॉयलेट और व्हाइट फिनिश के साथ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अगस्त 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई में मिल सकती है 4,500 एमएएच तक की बैटरी
  • फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन एक बार फिर लीक में सामने आया है। इस बार फोन 360 डिग्री रेंडर्स में स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फोन का डिज़ाइन सभी एंगल्स से देखा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को लेकर माना जा रहा है कि यह Galaxy S21 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल होगा। कीमत कम रखने के लिए संभावना है कि कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ समझौता करे, लेकिन डिज़ाइन की बात करें तो वह गैलेक्सी एस21 की याद  दिलाता है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

टिप्सटर Evan Blass ने Samsung Galaxy S21 FE फोन के 360 डिग्री रेंडर्स लीक किए हैं, जिनमें फोन कई कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इन रेंडर्स में फोन ब्लू, ग्रे, ग्रीन, वॉयलेट और व्हाइट फिनिश के साथ देखा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को लेकर माना जा रहा है कि इस फोन का बैक कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन गैलेक्सी एस21 मॉडल्स के समान ही होगा। रेंडर्स में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है। डिस्प्ले के आसपास के बेजल्स काफी पतले हैं। वहीं, स्पीकर ग्रिल, सिम-ट्रे और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फोन के बॉटम में स्थित है, जबकि डिस्प्ले के दायीं ओर बटनों को जगह दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

पुरानी लीक की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। यह फोन US Federal Communications Commission (FCC) और China के 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, दोनों ही साइट पर 45 वॉट और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर्स की जानकारी मिलती है। इसके अलावा, फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है, जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की जानकारी मिली थी, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसका माप 155.7x74.5x7.9mm होगा। एक अन्य रिपोर्ट में यह संकेत मिले थे कि इस स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो कि Galaxy S21 में मौजूद 4,000 एमएएच की बैटरी से बड़ी होगी। सैमसंग ने फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.