Samsung Galaxy S21 FE 5G के रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक, कीमत की मिली जानकारी

रिपोर्ट में Samsung Galaxy S21 FE फोन की कीमत की भी जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक यूरोप में फोन की कीमत 660 यूरो से 705 यूरो के बीच हो सकती है। जबकि जर्मनी में यह कीमत 649 यूरो से 699 यूरो के बीच होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई में आ सकते हैं चार कलर ऑप्शन
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 से लैस हो सकता है फोन
Samsung Galaxy S21 5G पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स को लीक किया गया है, जिससे फोन के डिज़ाइन की झलक मिलती है। रिपोर्ट व रिपोर्ट में लीक किए गए रेंडर्स के जरिए फोन के कलर ऑप्शन व कीमत की भी जानकारी मिलती है। बता दें, इससे पहले भी फोन की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह जनवरी महीने में Consumer Electronics Show (CES) 2022 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, पुरानी लीक्स में फोन के स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिल चुकी है।

Winfuture.de की लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित Samsung Galaxy S21 Fan Edition फोन के हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर्स लीक किए गए हैं। रेंडर्स में फोन चार कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। जैसे कि हमने बताया रिपोर्ट में फोन की कीमत की भी जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक यूरोप में फोन की  कीमत 660 यूरो से 705 यूरो के बीच हो सकती है। जबकि जर्मनी में यह कीमत 649 यूरो से 699 यूरो के बीच होगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21 FE specifications (expected)

पुरानी रिपोर्ट में फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 और एक्सिनोस 2100 प्रोसेसर से लैस होगा, जोकि अलग-अलग मार्केट्स पर निर्भर करेगा। एक्सिनोस 2100 प्रोसेसर Mali G78 जीपीयू के साथ आएगा, जबकि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर को लेकर कहा जा रहा है कि यह Adreno 660 जीपीयू के साथ आएगा। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, डेप्थ कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  
Advertisement

Samsung Galaxy S21 FE फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि पोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.