Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy S20 FE की लिस्टिंग में फोन में होल-पंच फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिला है और साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की मौजूदगी का पता चलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE के नाम से लॉन्च होगा सैमसंग का नया S20-सीरीज़ फोन
  • सैमसंग की फिलीपींस वेबसाइट पर गलती से किया गया था लिस्ट
  • रेंडर्स से मिली फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के मौजूद होने की जानकारी

Samsung Galaxy S20 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Samsung Galaxy S20 FE को आधिकारिक लॉन्च से पहले फिलीपींस में सैमसंग की आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया था। फोन को सितंबर या अक्टूबर के अंत में किसी भी समय लॉन्च करने की अफवाह है और यह लिस्टिंग सीधा इशारा करती है कि लॉन्च बहुत दूर नहीं है। इस लिस्टिंग में शामिल फोन की तस्वीरों से काफी कुछ साफ हो जाता है। लिस्टिंग से फोन के रंग विकल्पों और स्टोरेज विकल्पों का भी पता चलता है। प्रोडक्ट पेज पूरी तरह से अपडेट नहीं किया गया था, इसलिए स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई। Samsung Galaxy S20 FE को सैमसंग Galaxy S20 Lite भी कहा जा रहा था, लेकिन लेटेस्ट लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि होती है कि फोन Galaxy S20 FE नाम के साथ ही आएगा।

टिप्सटर इवान ब्लास ने सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई प्रोडक्ट पेज को सबसे पहले सैमसंग फिलीपींस साइट पर देखा। अब यह लिंक आपको सीधा होम पेज पर लेकर चले जाएगा। हालांकि, जब हमने फोन को मैन्युअल रूप से खोजने का प्रयास किया, तो हमने देखा कि पुरानी लिस्टिंग सर्च रिज़ल्ट में आ रही थी, लेकिन इस पर क्लिक करने से हम फिर से सीधा होम पेज पर आ गए।
 

91Mobiles ने Samsung Galaxy S20 FE की लिस्टिंग को देख लिया था और पब्लिकेशन ने फोन के रेंडरर्स भी साझा किए। फोन में होल-पंच फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके किनारों में ज़रा भी कर्व नहीं दिया गया है और पीछे एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन को क्लाउड नेवी और क्लाउड लैवेंडर रंग विकल्पों में सैमसंग फिलीपींस साइट पर लिस्ट किया गया था। इसे डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आने और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया था।

पिछली रिपोर्टों में सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी मॉडल पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6.5 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट की मौजूदगी का सुझाव दिया गया था। इसके 4जी मॉडल को एक्सिनॉस 990 चिपसेट पर काम करने के लिए कहा गया है। फोन में 6 जीबी रैम शामिल होगी और ट्रिपल कैमरा सेटअप में दो 12-मेगापिक्सल सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। फ्रंट में, फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की क्षमता 4,500mAh हो सकती है और यह 15 वॉट चार्जर के साथ आ सकता है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए कंपनी इसमें IP68 प्रोटेक्शन दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.