Samsung Galaxy S20 FE को मिला नया अपडेट, टचस्क्रीन समस्या में हुआ सुधार

Samsung Galaxy S20 FE का लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के बाद, कुछ यूज़र्स का दावा है कि स्मार्टफोन के साथ आने वाली टचस्क्रीन समस्या हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है, न कि ऐसा कुछ जिसे सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ पूरी तरह से ठीक जा सके।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE का बिल्ड नंबर G781BXXU1ATK1 है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई का साइज़ कथित रूप से 202.34MB है
  • अपडेट के बाद भी कथित रूप से पूरी तरह ठीक नहीं हुई समस्या

यूज़र्स का कहना है कि टचस्क्रीन से जुड़ी समस्या हार्डवेयर की हो सकती है

Samsung Galaxy S20 FE यूज़र्स को नया अपडेट प्राप्त हुआ है, जो कि टचस्क्रीन में 'स्टेबिल्टी' लेकर आया है। आपको बता दें, कई यूज़र्स इस स्मार्टफोन के साथ टच, स्क्रोलिंग व ज़ूम में आने वाली समस्या की शिकायत कर चुके हैं। जिसके बाद Samsung ने इन शिकायतों को मद्देनज़र रखते हुए यह नया अपडेट ज़ारी किया है, जो कि टचस्क्रीन में सुधार लेकर आया है। हालांकि, कुछ यूज़र्स का कहना है कि हैंडसेट के साथ आने वाली यह समस्या हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है न कि सॉफ्टवेयर से।

Reddit थ्रेड पर Samsung Galaxy S20 FE से जुड़ी टचस्क्रीन समस्या की शिकायत की जा रही थी, उस पर एक यूज़र ने जवाब दिया है। यूज़र ने अपडेट प्राप्त करने का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जो कि उपरोक्त समस्या में सुधार लेकर आया है। Reddit यूज़र का कहना है कि अपडेट इंस्टॉल करने के बाद स्टटरिंग की समस्या कम हो गई है, लेकिन यह पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। यूज़र ने जानकारी दी कि उन्हें ATJ1/ATK1 के साथ खत्म होने वाला एक अपडेट प्राप्त हुआ है। जिसके बाद भी स्क्रोलिंग के साथ आने वाली समस्या अभी भी मौजूद है, लेकिन अभी थोड़ी कम है। यह अभी भी टचस्क्रीन टेस्ट में फेल रहा है, लेकिन ज़ूमिंग करने कुछ हद तक समस्या ठीक हुई है।
Advertisement

यूज़र द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई का यह लेटेस्ट अपडेट G781BXXU1ATK1 बिल्ड नंबर के साथ आया है। चेंजलॉग में जानकारी मिलती है कि यह अपडेट टचस्क्रीन की स्टेबिल्टी में सुधार लेकर आया है। इसके अलावा यह अपडेट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है और इस अपडेट का साइज कथित रूप से 202.34MB है।   

यूज़र्स का दावा है कि यह पहला अपडेट नहीं है, जिसे समस्या में सुधार के लिए ज़ारी किया गया है। इससे पहले भी कंपनी दो अपडेट्स ज़ारी कर चुकी है, जो समस्या के सुधार के लिए पेश किया गया था लेकिन कंपनी पूरी तरह से सुधार पेश करने में असफल रही। लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के बाद, कुछ यूज़र्स का दावा है कि स्मार्टफोन के साथ आने वाली टचस्क्रीन समस्या हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है, न कि ऐसा कुछ जिसे सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ पूरी तरह से ठीक जा सके।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.