Samsung Galaxy S20 5G सीरीज और फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip की ये हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy S20 5G Series फ्रांस में 13 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध हो सकती है। कंपनी के दूसरे फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip की कीमत मौजूदा गैलेक्सी फोल्ड फोन से कम होने का भी दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जनवरी 2020 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip की कीमत 1,400 यूरो हो सकती है
  • सैमसंग गैलेक्सी S20 5G की कीमत 900-1,000 यूरो होने का दावा है
  • गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 1,300 यूरो कीमत में लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy S20 Series फरवरी में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च हो सकती है

Samsung Galaxy S20 सीरीज के जल्द लॉन्च होने की खबरें पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ते जा रही है। सैमसंग इस फ्लैगशिप सीरीज में तीन फोन को लॉन्च कर सकता है, जिनमें गैलेक्सी एस20, गैलेक्सी एस20प्लस और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 5जी शामिल होंगे। अब लेटेस्ट लीक में इस सीरीज की कीमत की एक बार फिर जानकारी मिली है। इतना ही नहीं लेटेस्ट लीक में Galaxy S20 सीरीज के साथ Samsung Galaxy Z Flip की कीमत का अंदाजा भी मिला है। लीक के मुताबिक, गैलेक्सी ज़ी फ्लीप फोल्डेबल फोन गैलेक्सी नोट 10प्लस 5जी से महंगा होगा, लेकिन इसकी कीमत मौजूदा फोल्डेबल फोन Galaxy Fold से कम होगी।

बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड को 2,100 यूरो (भारत में 1,64,999 रुपये) में लॉन्च किया है। Galaxy S20 सीरीज की बात करें तो हालिया लीक में दावा किया गया है कि यह सीरीज फ्रांस में 13 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 को सैन फ्रांसिस्को में फरवरी में होने वाले कंपनी के अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकता है।
Advertisement

(पढ़े: Samsung Galaxy S20 सीरीज इस दिन हो सकती है लॉन्च)

XDA Developers के Max Weinbach ने सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज की कीमत की जानकारी लीक की है। सूत्र ने दावा किया है कि Galaxy S20 5G की कीमत 900-1,000 यूरो (लगभग 71,000-78,900 रुपये) के बीच होगी। वहीं, दूसरी ओर Galaxy S20+ 5G की कीमत 1,050-1,100 यूरो (लगभग 82,800-86,700 रुपये) होगी। इस सीरीज के सबसे महंगे वेरिएंट Galaxy S20 Ultra 5G की कीमत 1,300 (लगभग 1,02,500 रुपये) होगी। ये सभी कीमत इस हफ्ते मंगलवार को सैमसंग फ्रांस की वेबसाइट में देखी गई कीमत से मेल खाती है।
Advertisement

Weinbach ने यह भी दावा किया है कि फोल्ड होने वाले Samsung Galaxy Z Flip की कीमत 1,400 यूरो (लगभग 1,10,400 रुपये) होगी। हालांकि एक दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन Naver ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप KRW 1.6 मिलियन (लगभग 97,800 रुपये) में लॉन्च होगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  2. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  3. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  4. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  6. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  7. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  9. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  10. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.