Samsung Galaxy S10e का यह खास कलर वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई के कार्डिनल रेड वेरिएंट की तस्वीरें सामने आईं हैं। फोन फायरी रेड शेड के साथ नज़र आ रहा है। यही वेरिएंट Galaxy S10 और Galaxy S10+ के लिए भी आ चुका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जून 2019 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10 और Galaxy S10+ को कार्डिनल रेड रंग वेरिएंट हो चुके हैं लॉन्च
  • Galaxy S10e को नए कलर वेरिएंट को हर मार्केट में नहीं लाया जाएगा
  • Galaxy S10e के कार्डिनल रेड वेरिएंट की तस्वीरें ऑनलाइन लीक
Samsung Galaxy S10e को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग के साथ कैनरी यलो और प्रिज़्म ग्रीन जैसे अनोखे रंग में उतारा गया था। अब जानकारी मिली है कि Samsung अपने इस फोन को ‘Cardinal Red' रंग में लाने की तैयारी कर रही है। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S10 और Galaxy S10+ को भी इस खास रंग में चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया था। अब सैमसंग गैलेक्सी एस10ई को भी कार्डिनल रेड रंग में लाने की तैयारी है। यह जानकारी Galaxy S10e के कार्डिनल रेड वेरिएंट की तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने सामने आई हैं।

Samsung ने हाल ही में Galaxy S10 और Galaxy S10+ को कार्डिनल रेड रंग वेरिएंट में पेश किया था। दोनों ही फोन Samsung Switzerland की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी एस10 परिवार के एक और सदस्य Galaxy S10e को भी इस अवतार में लाने की संभावना पहले से थी। अब कंपनी ने तैयारी कर ली है। यह जानकारी फोन के कथित रेंडर्स से सामने आए हैं। इससे पता चल गया है कि फोन दिखने में कैसा होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई के कार्डिनल रेड वेरिएंट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें WinFuture द्वारा जारी की गई हैं। फोन फायरी रेड शेड के साथ नज़र आ रहा है। यही वेरिएंट Galaxy S10 और Galaxy S10+ के लिए भी आ चुका है।

खबर है कि Samsung अपने गैलेक्सी एस10ई स्मार्टफोन के कार्डिनल रेड वेरिएंट को पश्चिमी यूरोपीय देशों में लाने की योजना बना रही है। फिलहाल, कीमत और मार्केट को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। दावा है कि इस वेरिएंट को आने वाले हफ्तों में लाया जाएगा। WinFuture का कहना है कि डीलर्स चुनिंदा मार्केट में अगले हफ्ते इस वेरिएंट को उपलब्ध करा सकते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Powerful CPU
  • Very good cameras
  • Good value
  • Decent battery life
  • Bad
  • Runs warm intermittently
  • Power button is a bit out of reach
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.