Samsung Galaxy S10 सीरीज़ को Android 11 आधारित स्टेबल One UI 3.0 अपडेट मिलने की खबर

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy S10 5G स्मार्टफोन के लिए One UI 3.0 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G97xFXXU9ETLJ है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy S10 5G फोन को मिला अपडेट
  • अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G97xFXXU9ETLJ है
  • यह अपडेट जनवरी 2021 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है
Samsung Galaxy S10 सीरीज़ स्मार्टफोन को कथित रूप से एंड्रॉयड 11 आधारित स्टेबल One UI 3.0 अपडेट स्विट्जरलैंड में मिलना शुरू हो गया है। Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy S10 5G को स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। संभवाना है कि Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10+ स्मार्टफोन को भी वन यूआई 3.0 अपडेट जल्द मिलना शुरू हो जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस10 हैंडसेट को अपडेट के साथ कथित रूप से एंड्रॉयड 11 और वन यूआई 3.0 के फीचर्स भी मिलें हैं। यह अपडेट जनवरी 2021 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है।

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy S10 5G स्मार्टफोन के लिए One UI 3.0 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G97xFXXU9ETLJ है। यदि आपके पास योग्स स्मार्टफोन है और आपको अब-तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप इसे मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट में जाना होगा, जहां सिस्टम अपडेट को देखें और डाउनलोड व इंस्टॉल करें।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई और सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी अपडेट फोन में वन यूआई 3.0 फीचर्स लेकर आए हैं, जैसे कि रिफ्रेश यूआई डिज़ाइन, इम्प्रूव्ड लॉकस्क्रीन, फीचर-रीच कीबोर्ड, लॉकस्क्रीन विजेट्स, अपडेट स्टॉक ऐप्स और इम्प्रूव्ड सिक्योरिटी और परफोर्मेंस।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को एंड्रॉयड 11 के फीचर्स भी प्राप्त होंगे, जिसमें चैट बबल्स, कंवर्सेशन सेक्शन्स, मीडियया प्लेबैक विजेट्स, वन-टाइम परमिशन आदि शामिल हैं।
Advertisement

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, जिन्होंने गैलेक्सी एस10 वन यूआई 3.0 बीटा प्रोग्राम के लिए एनरोल किया है, उन्हें यह स्टेबल अपडेट इस हफ्ते प्राप्त नहीं हो सकता। इसके बजाय एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.5 अपडेट के कुछ दिन बाद उन्हें एंड्रॉयड 11 आधारित वन यूआई 3.0 अपडेट मिल सकता है।
Advertisement

जैसे कि ऊपर बताया गया है एंड्रॉयड 11 आधारित वन यूआई 3.0 अपडेट केवल स्विट्जरलैंड के यूज़र्स के लिए साझा किया गया है। हालांकि, आने वाले हफ्तों में इसे अन्य क्षेत्रों में भी पेश किया जा सकता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Powerful CPU
  • Very good cameras
  • Good value
  • Decent battery life
  • Bad
  • Runs warm intermittently
  • Power button is a bit out of reach
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 0.038-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 0.038-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  2. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  3. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  4. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  5. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  8. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  9. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  10. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.