Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e की भारत में यह होगी कीमत, प्री-बुकिंग शुरू

Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S10-सीरीज़ के स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2019 11:27 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हैं तीनों ही गैलेक्सी एस10 हैंडसेट
  • Samsung Galaxy S10 5G में है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं Galaxy S10 सीरीज़ के तीनों फोन

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e की भारत में यह होगी कीमत, प्री-बुकिंग शुरू

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S10-सीरीज़ के स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठ गया है। Samsung की आधारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon, Paytm और टाटा क्लिक से हैंडसेट की प्री-बुकिंग की जा सकेगी। Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e की बिक्री भारत में 8 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक 5 मार्च तक हैंडसेट की प्री-बुकिंग करा सकेंगे और 6 मार्च से प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के हैंडसेट की डिलीवरी शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10e की भारत में कीमत और प्री-बुकिंग ऑफर्स

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस10 की शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है। इस दाम में 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा। इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 84,900 रुपये है। Samsung Galaxy S10+ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 73,900 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस10+ का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 91,900 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

Galaxy S10+ के 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,17,900 रुपये में बेचा जाएगा। भारतीय बाजार में  Samsung Galaxy S10e की कीमत 55,900 रुपये तय की गई है। इस दाम में ग्राहकों को 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज़ के स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक Flipkart, Amazon, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर हैंडसेट की प्री-बुकिंग शुरू नहीं हुई थी।

अब बात प्री-बुकिंग ऑफर्स की। Samsung Galaxy S10 को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के पास नई Galaxy Watch को 9,999 रुपये या फिर नए Galaxy Buds को 2,999 रुपये में खरीदने का विकल्प होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नई गैलेक्सी वॉच को 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था तो वहीं गैलेक्सी बड्स को 9,990 रुपये में उतारा गया था। अन्य प्री-बुकिंग ऑफर्स के अंतर्गत 15,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, एचडीएफसी कार्ड पर 6,000 रुपये का कैशबैक भी है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10 कई मार्केट में डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वन यूआई का इस्तेमाल हुआ है। Galaxy S10 में 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। हैंडसेट में 7एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा मार्केट में फोन को 8एनएम ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो सैमसंग की डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा है। एक एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy S10 में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी एस10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरबीजी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 3,400 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। इसका डाइमेंशन 149.9x70.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10+ स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10+ कई मायनों में गैलेक्सी एस10 जैसा ही है। इसमें 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पिक्सल डेनसिटी 438 पीपीआई है। इसमें गैलेक्सी एस10 वाले ही प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन 8 जीबी रैम के अलावा एक 12 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी है।

Galaxy S10+ का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 वाला ही है। लेकिन फ्रंट पैनल पर इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर Galaxy S10 वाला ही है। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस आरजीबी डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy S10+ की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी। तीनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स गैलेक्सी एस10 वाले ही हैं। फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 157.6x74.1x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 

Samsung Galaxy S10e स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई कुछ हद तक गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ जैसा ही है। लेकिन कुछ बड़े अंतर भी हैं। फोन में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ फ्लैट डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। लेकिन इसकी पिक्सल डेनसिटी 522 पीपीआई है। प्रोसेसर वही है। लेकिन रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

Samsung Galaxy S10e का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 और Galaxy S10+ से काफी अलग है। गैलेक्सी एस10ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का। सेटअप 0.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 8x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा गैलेक्सी एस10 वाला ही है।

Samsung Galaxy S10e की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स में भी ज़्यादा अंतर नहीं है। इस हैंडसेट में हार्ट रेट सेंसर नहीं मिलेगा। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह रियर पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3,100 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x69.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Powerful CPU
  • Very good cameras
  • Good value
  • Decent battery life
  • Bad
  • Runs warm intermittently
  • Power button is a bit out of reach
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.