Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

Galaxy S10, Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ के केस, प्रोटेक्टिव फिल्म और बैटरी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जनवरी 2019 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10+ आ सकता है 4,000 एमएएच बैटरी के साथ
  • Galaxy S10 Lite में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
  • Galaxy S10+ में हो सकता है अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

Photo Credit: Twitter/Ice Universe

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S10 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले कई तस्वीरें और वीडियो लीक हो चुकी हैं। हाल ही में Galaxy S10, Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ के केस, प्रोटेक्टिव फिल्म और बैटरी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) इवेंट के आसपास सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के लॉन्च होने की उम्मीद है।

लीक हुई वीडियो में अन्य फोन से प्रोटेक्टिव फिल्म, बैटरी और स्क्रीन साइज की तुलना की गई है। टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने ट्वीट करते हुए गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 लाइट और गैलेक्सी एस10+ के ट्रांसपेरेंट केस की तस्वीरों को शेयर किया है। केस पर तीन अलग-अलग साइज लिखे हुए हैं, ऐसे में उम्मीद है कि एक वेरिएंट 5.8 इंच, दूसरा वेरिएंट 6.1 इंच और तीसरा वेरिएंट 6.4 इंच के साथ आ सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह क्रमश: Samsung Galaxy S10 Lite, Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10+ मॉडल हो सकते हैं।
Advertisement


टिप्स्टर ने इस बात को भी साझा किया कि गैलेक्सी एस10 लाइट वेरिएंट में 3,100 एमएएच की बैटरी, गैलेक्सी एस10 में 3,500 एमएएच की बैटरी तो वहीं कंपनी का प्रीमियम वेरिएंट 4,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है। टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने एक अन्य ट्वीट करके जानकारी दी कि Galaxy S10 Lite वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी 855 प्रोसेसर या एक्सीनॉस 9820 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा एक वीडियो को भी शेयर किया गया है। वीडियो में गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ के प्रोटेक्टिव फिल्म की तुलना Galaxy S8, Galaxy S9+, Galaxy Note 9 और Oppo Find X से की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.