Samsung Galaxy P1 में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

चीन से जानकारी सामने आई है कि सैमसंग की Galaxy 'P' सीरीज़ के पहले हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी पी1 के नाम से जाना जाएगा। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 सितंबर 2018 18:03 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग की Galaxy 'P' सीरीज़ का पहला फोन होगा गैलेक्सी पी1
  • गैलेक्सी आर भी काम कर रही है कंपनी
  • अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक पर भी चल रहा है काम
जानकारी मिली है कि Samsung नई गैलेक्सी आर और गैलेक्सी पी सीरीज़ पर काम कर रही है। खबर तो यह भी है कि कंपनी की अगले साल तक Galaxy 'J' सीरीज़ को बंद करने की योजना है। चीन से जानकारी सामने आई है कि सैमसंग की Galaxy 'P' सीरीज़ के पहले हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी पी1 के नाम से जाना जाएगा। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है। नए स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा खुद बनाए गए मोबाइल जीपीयू का इस्तेमाल होगा।

टिप्सटर MMDJ_ की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी पी सीरीज़ के पहले फोन का नाम Samsung Galaxy P1 हो सकता है। पी सीरीज़ के हैंडसेट मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे। फिलहाल, गैलेक्सी आर सीरीज़ के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। गैलेक्सी पी सीरीज़ में एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ 3 से 4 जीबी रैम दिए जाने की संभावना है। मिड-रेंज सेगमेंट के मौजूदा प्रोडक्ट को देखते हुए इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। लेकिन ये दावे फिलहाल कयास मात्र हैं।

इसी टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Samsung अपने नए स्मार्टफोन में चीनी मार्केट में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। टिप्सटर संभवतः Samsung Galaxy P1 की बात कर रहा था। क्योंकि ये जानकारियां लगातार दो ट्वीट से सामने आईं। संभव है कि अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक किसी अलग फोन में ही इस्तेमाल हो। ऐसे में हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से नहीं भरोसा करने का सुझाव देंगे।

पहले जानकारी सामने आई थी कि Samsung अपने अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी को गैलेक्सी एस सीरीज़ का हिस्सा बनाने से पहले एक मिड-रेंज डिवाइस में लाएगी। पहले इसके गैलेक्सी ए सीरीज़ में दिए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब गैलेक्सी पी सीरीज़ के बारे में पता चला है।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy P1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  2. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  3. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  5. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  6. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  7. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  8. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  9. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  10. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.