सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट
विज्ञापन
सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने के बाद अब गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 को चीन में लॉन्च किया जाना तय लग रहा है। इन हैंडसेट को अब सैमसंग की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, गैलेक्सी ऑन5 का प्रोडक्ट पेज फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

याद दिला दें कि भारत में गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन की लिस्टिंग से गैलेक्सी ऑन7 के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। चीनी साइट की लिस्टिंग से सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। कीमत या उपलब्धता की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, दोनों में फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। गैलेक्सी ऑन5 में 5 इंच का डिस्प्ले है जबकि गैलेक्सी ऑन 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही हैंडसेट एचडी रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) टीएफटी टचस्क्रीन के साथ आएंगे। इनमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सेनोस 3475 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम मौजूद होगा।

दोनों ही स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इनमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 में एंड्रॉयड का कौन सा वर्ज़न मौजूद होगा, इसका ज़िक्र नहीं किया गया है।

गैलेक्सी ऑन7 में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और इससे फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी,3जी, जीपीआरएस/ एज और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर से लैस है। डुअल-सिम गैलेक्सी ऑन7 स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। इसे व्हाइट और गोल्ड कलर में लिस्ट किया गया है।

गैलेक्सी ऑन7 में 3000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है, जो गैलेक्सी ऑन5 के 2600 एमएएच से ज्यादा बड़ी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x77.5x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि गैलेक्सी ऑन7 में मेटल वाला फ्रेम होगा और इसमें लेदर जैसा एहसास देने वाला रियर कवर भी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »