सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 (2016), गैलेक्सी ऑन7 (2016) की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 19:02 IST
सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 हैंडसेट के कथित अपग्रेडेड वेरिएंट को चीन की टेलीकम्युनिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इन दोनों हैंडसेट की तस्वीरें तो लीक हुई ही हैं, साथ में स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

इन अपग्रेडेड वेरिएंट को गैलेक्सी ऑन5 (2016) और गैलेक्सी ऑन7 (2016) का नाम दिया गया है जिनके मॉडल नंबर क्रमशः एसएम-जी5700
Advertisement
और एसएम-जी6100 हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपने पुराने डिजाइन को इन हैंडसेट में भी बरकरार रखा है। रियर हिस्से पर वर्गाकार कैमरा लैंस है और बगल में फ्लैश मौजूद है। स्क्रीन साइज के अलावा गैलेक्सी ऑन5 (2016) और गैलेक्सी ऑन7 (2016) में बहुत कम अंतर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 (2016) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2600 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 (2016) का डाइमेंशन 142.8x69.6x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 151.5x74.9x8.0 मिलीमीटर है और वज़न 166.7 ग्राम। बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं हैं। लिस्टिंग से दोनों स्मार्टफोन के गोल्ड कलर वेरिएंट का पता चला है।

फिलहाल, इन स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज के हैंडसेट को पिछले साल नवंबर महीने में भारत में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.