Samsung Galaxy On Nxt का सस्ता वेरिएंट बुधवार को होगा लॉन्च, 9999 रुपये में मिलेगा

हाल के दिनों में हमें सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर छूट देखने को मिली है। लगभग दो बार इस हैंडसेट को 4,000 रुपये सस्ते में बेचा गया। अब कंपनी ने Samsung Galaxy On Nxt के सस्ते वेरिएंट को ही मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जनवरी 2018 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On Nxt के सस्ते वेरिएंट को मार्केट में उतारने की तैयारी
  • सैमसंग के इस फोन के कम स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • साइट पर हैंडसेट की एमआरपी 10,999 रुपये होने का दावा किया गया है
हाल के दिनों में हमें सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर छूट देखने को मिली है। लगभग दो बार इस हैंडसेट को 4,000 रुपये सस्ते में बेचा गया। अब कंपनी ने Samsung Galaxy On Nxt के सस्ते वेरिएंट को ही मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अपने इस लोकप्रिय हैंडसेट का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लाने वाली है। सैमसंग के इस फोन के कम स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। वैसे, ई-कॉमर्स साइट पर हैंडसेट की एमआरपी 10,999 रुपये होने का दावा किया गया है। अभी लिस्टिंग पेज पर Coming Soon का टैग है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारत में  2016 के अक्टूबर में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया गया था। यह 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट था। इसके बाद 2017 के अप्रैल महीने में ज़्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट आया। कंपनी ने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया, और यह फ्लिपकार्ट पर 16,900 रुपये में बिकता था। हालांकि, सेल के दौरान यह फोन 12,900 रुपये में भी बिका है।
Advertisement

स्टोरेज को छोड़कर सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 2018 के बाकी स्पेसिफिकेशन 2016 और 2017 में लॉन्च किए गए दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.