Samsung Galaxy Note 9 की बैटरी और कलर वेरिएंट का खुलासा

Samsung Galaxy Note 9 को लेकर जानकारी सामने आई है कि फोन में 3300 एमएएच से ज्यादा की बैटरी दी जाएगी। यानी इसमें पिछले साल आए गैलेक्सी नोट...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जून 2018 11:31 IST

Samsung Galaxy Note 9

Samsung Galaxy Note 9 को लेकर जानकारी सामने आई है कि फोन में 3300 एमएएच से ज्यादा की बैटरी दी जाएगी। यानी इसमें पिछले साल आए गैलेक्सी नोट 8 से बड़ी बैटरी आ रही है। नई जानकारी गैलेक्सी नोट सीरीज के हैंडसेट की तस्वीर लीक होने के ठीक बाद आई है। गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ फ्लैगशिप की तरह, नए गैलेक्सी नोट मॉडल होरिजोन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होकर आ रहा है। इससे बड़ी बैटरी को जगह मिलेगी। एक अलग ख़बर में नए गैलेक्सी नोट मॉडल के रंग वेरिएंट लीक हुए थे। सैमसंग 9 अगस्त को न्यू यॉर्क में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है, जहां वह इस फैबलेट फ्लैगशिप से पर्दा उठा सकती है।

टिप्सटर आइस यूनीवर्स ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि गैलेक्सी नोट 9 में 4000 एमएएच की बैटरी आ सकती है। यह गैलेक्सी नोट 8 से 700 एमएएच ज्यादा है। इससे पहले अफवाह थी कि गैलेक्सी नोट के नए मॉडल में 3850 एमएएच की बैटरी आ रही है।   

नई रिपोर्ट में होरिजोन्टल डुअल रियर कैमरा देखा गया है। कुल मिलाकर अपग्रेड बैटरी फोन को पूरे दिन चलाने में मददगार साबित होगी। इसके अलावा पता चला है कि नए गैलेक्सी मॉडल में 6.4 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है। वहीं, ऑलएबाउटसैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के कई रंग विकल्पों के बारे में बताया है। हैंडसेट 5 रंग विकल्प में आ रहा है, जिसमें शामिल है - ब्लैक, ब्लू, ब्राउन, ग्रे और लवेंडर। ध्यान रहे, गैलेक्सी नोट 8 मॉडल ब्लैक, ग्रे, गोल्ड और ब्लू रंग में आया था। वहीं, गैलेक्सी एस9 मॉडल पर्पल, ब्लैक, ग्रे, ब्लू रंग विकल्प में आया है। बाद में पिछले महीने इस फोन के गोल्ड और रेड वेरिएंट ने दस्तक दी है।

कुछ पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 9 में अपग्रेड कैमरा एक्सपीरियंस और गैलेक्सी नोट 8 जैसे फीचर होंगे। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर समेत एक्सीनोस 9810 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है लेकिन ये कयास यूएस बाजार के लिए ही हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: samsung galaxy note 9, galaxy note 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.