Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत 67,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत 67,900 रुपये से शुरू होगी
  • भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर से लैस है
Samsung Galaxy Note 9 को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। बता दें कि इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही न्यू यॉर्क में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही फोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहा है। लॉन्च इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत, रिलीज़ तारीख और लॉन्च ऑफर के बारे में विस्तार से बताया गया। बता दें कि Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है। यह ब्लूटूथ से लैस एस पेन के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Note 9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत 67,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये होगी। Samsung ने बताया है कि फोन को 24 अगस्त, यानी शुक्रवार से खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन Amazon India, Flipkart, Paytm Mall और Samsung Mobile Store पर उपलब्ध होगा। इसे चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी बेचा जाएगा। ग्राहकों के पास Galaxy Note 9 को 7,900 रुपये के डाउनपेमेंट के साथ खरीदने का मौका है।
Advertisement

सैमसंग मोबाइल स्टोर पर कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध हैं। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है। बिना ब्याज वाले ईएमआई के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा चुनिंदा फोन एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे ही ऑफर अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर हैं। पेटीएम मॉल से फोन खरीदने पर ग्राहकों को 6,000 रुपये पेटीएम कैशबैक भी मिलेगा।


Samsung Galaxy Note 9 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है।  भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।
Advertisement

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.