सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 28 जून 2016 18:41 IST
सैमसंग करीब एक महीने बाद अपने अगले नोट मॉडल से पर्दा उठा लेगी। इस बीच हैंडसेट से जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला जारी है। अब इंटरनेट पर गैलेक्सी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। इसके अलावा नए होम बटन डिजाइन का पता चला है और साथ में सैमसंग के नए टचविज़ यूएक्स बीटा वर्ज़न की पहली झलक भी मिली है।

चीन के एक टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के कथित स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा किया है कि इसके दो वेरिएंट होंगे। एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 वाला और दूसरा एक्सीनॉस 8893 चिपसेट से लैस। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले वर्ज़न को अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक्सीनॉस मॉडल की बिक्री भारत जैसे इमर्ज़िंग मार्केट में होगी।
Advertisement

इसके अलावा गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित टचविज़ ग्रेस यूएक्स ओेएस होने का पता चला है। गौर करने वाली बात है कि चीनी टिप्सटर के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन 256 जीबी स्टोरेज वाला पहला स्मार्टफोन होगा। गैलेक्सी नोट 7 के संबंध में चीनी टिप्सटर द्वारा किए गए दावे नामी टिप्सटर इवान ब्लास के दावे से काफी मेल खाते हैं।
 

इसके अलावा सैमसंग की नई पेटेंट अर्जी से खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी नोट 7 में अलग किस्म का होम बटन होगा। पेटेंटली मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट 7 के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर डालने के अलग-अलग तरीकों पर विचार कर रही है। एक डिजाइन में तो होम बटन वर्गाकर है। अलग पेटेंट अर्जी से पता चला है कि सैमसंग रियर हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। इसके अलावा लीक हुए पेटेंट के कागजातों से  सैमसंग द्वारा आइरिस स्कैनर टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने के तरीकों का पता चला है।
Advertisement

इन सबके अलावा इंटरनेट पर लीक हुए एक वीडियो में नए टचविज़ यूएक्स के बारे में बताया गया है। इसके गैलेक्सी नोट 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि नए टचविज़ ग्रेस यूएक्स में नया नोटिफिकेशन पैनल, बदला हुआ सेटिंग्स मेन्यू, नए रंग और कुछ नए कस्टमाइजेशन के विकल्प होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  2. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  3. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  5. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  6. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  7. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  8. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  9. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  10. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.