सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन 2 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जून 2016 16:43 IST
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लेकर लगातार लीक और रिपोर्ट में जानकारी सामने आ रही है। सोमवार को ही कथित गैलेक्सी नोट 7 की एक टीजर तस्वीर लीक हुई थी। अब एक दूसरी तस्वीर सामने आई है जिसमें सैमसंग के इस अगले फ्लैगशिप की लॉन्चिंग की जानकारी का पता चलता है।

सैममोबाइल (वाया जीएसएमअरीना) पर सबसे पहले दिखी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की यह कथित लीक तस्वीर गैलेक्सी अनपैक्ड 2016 इवेंट की है। इस तस्वीर में जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी नोट 7 और नोट 7 एज स्मार्टफोन 2 अगस्त 2016 को लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा इनवाइट की इस ग्राफिक तस्वीर में '7' नंबर को दिखाया गया है। इस तस्वीर में एक टैगलाइन भी लिखी है, ''अगला एज स्मार्टफोन बस आने ही वाला है (द नेक्स्ट एज इज जस्ट अराउंड द कॉर्नर)''।
 

इससे पहले आई खबरों से खुलासा हुआ था कि सैमसंग के नए गैलेक्सी नोट में डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। सैमसंग इस साल नोट 7 का एक एज वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। सैमसंग इस फैबलेट में सबसे बड़ा बदलाव नाम के साथ करने वाली है। जानकारी मिली है कि सैमसंग इसे नोट 6 के बजाय गैलेक्सी नोट 7 के तौर पर लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी नोट और गैलेक्सी एस सीरीज के नामांकरण बीच सामंजस्य बनाना चाहती है।

गैलेक्सी नोट 6 के अगस्त की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद की गई थी। अभी तक गैलेक्सी नोट 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज, यूएसबी टाइप-सी, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में डुअल पिक्सल सेटअप हो सकता है।
Advertisement

इससे पहले एक नए नोट फैबलेट में आइरिस स्कैनर मौजूद होने के बारे में मिली थी। अगर ऐसा होता है तो यह आइरिस स्कैनर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। याद दिला दें कि इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस लॉन्च किया था। इस टैबलेट में बायोमैट्रिक पहचान के लिए आइरिस स्कैनर मौजूद था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.