सैमसंग गैलेक्सी नोट7 डुअल सिम वेरिएंट भारत सहित चुनिंदा देशों में हुआ लिस्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अगस्त 2016 09:35 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम फीचर को फोन के लिए बने आधिकारिक एड पेज पर देखा गया
  • गैलेक्सी नोट 7 डुअल सिम वेरिएंट भारत, चीन व रूस में लिस्ट किया गया है
  • फिलहाल यह पता नहीं है कि किन बाजारों में डुअल-सिम वेरिएंट लॉन्च होगा
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 डुअल सिम वेरिएंट को भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों में लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी नोट को मंगलवार को लॉन्च किया था। इस फोन में मौज़ूद अधिकतर फीचर का खुलासा पहले आई लीक और खबरों में हो गया था। इस इवेंट में सैमसंग ने नोट7 के डुअल सिम वेरिएंट का खुलासा नहीं किया। लेकिन अब सैमसंग की ग्लोबल वेबसाइट के साथ-साथ डुअल सिम वेरिएंट को कंपनी की भारत, चीन और रूस की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में एक हाइब्रिड डुअल-सिम कार्ड स्लॉट होने का खुलासा होता है। इस बीच, सैमसंग की ब्रिटेन और इटली की वेबसाइट पर एक सिंगल सिम कार्ड स्लॉट ही मौजूद है।

सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर मौज़ूद दूसरे सिम कार्ड स्लॉट को एक माइक्रोएसडी कार्ड की तरह मार्क किया गया है जिसका मतलब है कि यूज़र एक साथ दो सिम या एक सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। याद दिला दें, गैलेक्सी नोट7 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। हालांकि, सैमसंग इटली की वेबसाइट पर भी इसी तरह का कार्ड स्लॉट देखा जा सकता है लेकिन इस पर दूसरे सिम कार्ड के लिए कोई चिन्ह नहीं बना है। इससे इस कार्ड स्लॉट को सिर्फ सिंगल सिम कार्ड के लिए ही इस्तेमाल करने का खुलासा होता है।
Advertisement
 

फिलहाल, दूसरे बाजारों में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के डुअल-सिम वेरिएंट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। और ना ही यह पता चला है कि इस वेरिएंट को किन-किन बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग द्वारा भारत में 11 अगस्त को यह स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ भी नहीं पता है। इसके साथ ही अभी यह भी निश्चित नहीं है कि कंपनी भारत में डुअल-सिम वेरिएंट लॉन्च करेगी या नहीं।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3500 एमएएच की बैटरी और एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.