सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 का डिजाइन लीक, आइरिस स्कैनर से हो सकता है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2016 12:09 IST
हर साल की तरह, सैमसंग इस बार भी अपने नए स्मार्टफोन को 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी। लेकिन इससे पहले ही सैमसंग के नए डिवाइस के डाइमेंशन, यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट और एक आइरिस स्कैनर को लेकर लीक में जानकारी सामने आई है।

यूस्विच की एक वीडियो से गैलेक्सी नोट 6 को लेकर ताजा लीक में नई जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में गैलेक्सी नोट 6 की लीक रेंडर तस्वीरों को हर एंगल से देखा जा सकता है। इस वीडियो से गैलेक्सी नोट 6 में डिस्प्ले पर डुअल एज कर्व होने का भी पता चला है। इससे इशारा मिलता है कि नए गैलेक्सी नोट का एज वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सबसे नीचे एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिख रहा है। ऐसा लगता है कि सैमसंग ने आखिरकार माइक्रो-यूएसबी को अलविदा कहकर यूएसबी टाइप-सी को अपने डिवाइस में जगह दे दी है। इस वीडियो में गैलेक्सी नोट 6 के आइरिस स्कैनर के साथ आने की बात भी कही गई है। अगर ऐसा होता है तो यूजर गैलेक्सी नोट 6 को सिर्फ देखकर ही अनलॉक कर सकेंगे।


इसके अलावा, एक दूसरे टिप्सटर शाई मिज़ार्ची ने गैलेक्सी नोट 6 की एक स्केच तस्वीर लीक की है जिससे फोन के डाइमेंशन का खुलासा होता है। इस फैबलेट का डाइमेंशन 153x74.5x7.8 मिलीमीटर है। इसमें भी डुअ-एज कर्व्ड स्क्रीन और एक एज वेरिएंट लॉन्च होने का खुलासा किया गया है।
Advertisement

सैमसंग द्वारा नए डिवाइस में 6 नंबर को खत्म करने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगले डिवाइस को कंपनी गैलेक्सी नोट 7 नाम दे सकती है। हालांकि, इसको लेकर कई अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। बता दें, चूंकि ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट पर आधारित है इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

इससे पहले आई खबरों में गैलेक्सी नोट 6 के अगस्त की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद की गई थी। अभ तक गैलेक्सी नोट 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 5.8 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में डुअल पिक्सल सेटअप हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.