Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में मिल सकता है बेहतर Exynos 990 प्रोसेसर

टिप्सटर ने जानकारी दी है कि Galaxy Note 20 सीरीज़ में दिया जाने वाला एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर Galaxy S20 में दिए गए एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर से बेहतर वर्ज़न का होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 की कीमत 87,700 रुपये के आस-पास हो सकती है
  • Samsung Galaxy Note 20+ की कीमत 96,400 रुपये के आस-पास हो सकती है
  • वहीं, Samsung Galaxy Note 20 Ultra की कीमत 1 लाख से ऊपर होगी

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ 5 अगस्त को लॉन्च की जा सकती है, लेकिन लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ में एक्सिनॉस 990 दिया जाएगा, जो कि Samsung Galaxy S20 सीरीज़ में भी मौजूद है। हालांकि, लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ चिपसेट में कुछ बदलाव व ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल होंगे। टिप्सटर ने जानकारी दी की यह इम्प्रूव्ड एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के ऑप्टिमाइज़ेशन से बेहतर होगा।
 

नई लीक एक YouTuber के द्वारा सामने आई है, जिसका ट्विटर हैंडल @TheGalox_ नाम से है। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि Galaxy Note 20 सीरीज़ में दिया गया एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर Galaxy S20 में दिए गए एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर से बेहतर वर्ज़न का होगा। इम्प्रूव्ड एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन ऑप्टिमाइज़ेशन की तुलना में बेहतर होगा, जिसका मतलब है कि एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर की तुलना में बेहतर ऑप्टिमाइज़ होगा। टिप्सटर ने कहा कि यह Exynos 990+ प्रोसेसर की तरह है, लेकिन इसकी ब्रांडिंग केवल एक्सिनॉस 990 के रूप में ही ज़ारी रहेगी।
Advertisement

यदि यह खबर सही साबित होती है, तो हम गैलेक्सी नोट 20 में कुछ इम्प्रूवमेंट्स की उम्मीद कर सकते हैं।

आपको बता दें, कथित तौर पर इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो हैं- Samsung Galaxy Note 20, Samsung Galaxy Note 20+, और Samsung Galaxy Note 20 Ultra। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी नोट 20 5जी स्मार्टफोन की कीमत EUR 999 (लगभग 87,700 रुपये) और EUR 1,099 (लगभग 96,400 रुपये) क्रमश: हो सकती है। गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी की बात करें, तो इसकी कीमत EUR 1,349 (लगभग 1.18 लाख रुपये) के आसपास होगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं वनिला गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जबिक गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा में 108 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.