Samsung Galaxy Note 10 की कीमत को लेकर दावा

Galaxy Note 10 की कीमत 1,100-1,200 डॉलर (करीब 76,000-83,000 रुपये) के बीच होने की उम्मीद है। कीमत को लेकर यह दावा रूसी वेबसाइट Hi-Tech द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2019 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 को दो अलग स्क्रीन साइज़ में पेश किया जाएगा
  • Samsung Galaxy Note 10 में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा
  • Galaxy Note 10 के प्रो मॉडल में 4,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद
Samsung Galaxy Note 10 को इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बीते कुछ हफ्तों में इस फोन के बारे में कई जानकारियां लीक हुई हैं। इस साल गैलेक्सी नोट 10 के दो अलग मॉडल उतारे जाने की उम्मीद है। इनमें से एक ज़्यादा पावरफुल वर्ज़न होगा और इसकी कीमत भी ज़्यादा होना तय है। दूसरा मॉडल इसकी तुलना में सस्ता होगा। ताज़ा जानकारी Galaxy Note 10 की कीमत को लेकर सामने आई है।

Galaxy Note 10 की कीमत 1,100-1,200 डॉलर (करीब 76,000-83,000 रुपये) के बीच होने की उम्मीद है। कीमत को लेकर यह दावा रूसी वेबसाइट Hi-Tech द्वारा किया गया है। हम इससे GSMArena के ज़रिए रूबरू हुए।

रिपोर्ट में यह नहीं बताया है कि यह कीमत गैलेक्सी नोट 10 के किस वेरिएंट की होगी। इन दो मॉडल के अलावा Samsung द्वारा गैलेक्सी नोट 10 का 5जी वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy Note 10 में गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के फोन की तुलना में ज़्यादा छोटा होल-पंच डिस्प्ले होगा।

पुरानी रिपोर्ट से इशारा मिला है कि सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 10 को दो अलग स्क्रीन साइज़ में पेश करेगी। बड़ी स्क्रीन वाले वेरिएंट को 'प्रो' टाइटल मिलेगा। Samsung Galaxy Note 10 में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप और होल पंच डिस्प्ले होने का दावा पहले हो चुका है।

Galaxy Note 10 के प्रो मॉडल में 4,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, सस्ते वेरिएंट की बैटरी 3,400 एमएएच की होगी। Galaxy Note 10 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy Note 10, Galaxy Note 10 Rumours

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.