Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री शुरू होने से पहले हैंडसेट को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2019 17:33 IST
ख़ास बातें
  • सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन नंबर N97*FXXU1ASH5 है
  • अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • 22 अगस्त तक कर सकेंगे Samsung Galaxy Note 10 के लिए प्री-बुकिंग

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ स्मार्टफोन 23 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री शुरू होने से पहले हैंडसेट को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि नए अपडेट को यूरोपियन मार्केट के लिए जारी किया गया है और इसका वर्जन नंबर N97 * FXXU1ASH5 है। अपडेट बेहतर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, कैमरा स्टेबिलिटी, टच स्क्रीन परफॉर्मेंस और अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ दोनों ही भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ दोनों ही हैंडसेट को मिला N97*FXXU1ASH5 अपडेट भारतीय यूनिट के लिए भी लाइव है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपडेट अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, कैमरा स्टेबिलिटी, बेहतर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, बेहतर टच स्क्रीन परफॉर्मेंस और एन्हांस्ड कैमरा पिक्चर क्वालिटी के साथ आ रहा है।
Advertisement

उपलब्धता से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के लिए अपडेट को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जैसे ही यूज़र का फोन इंटरनेट से कनेक्ट होगा तो उन्हें नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। फोन डिलीवर होने के बाद अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय की गई है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस दाम में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। फोन ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • Bad
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.