Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च से बहुत दूर नहीं

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 35,990 रुपये से शुरू होगी। गैलेक्सी नोट 10 का यह वेरिएंट तीन रियर कैमरे और S Pen स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च से बहुत दूर नहीं
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • Samsung ने अभी गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत का ऐलान नहीं किया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite को बीते हफ्ते ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy S10 Lite के साथ लॉन्च किया गया था। हमें पहले से पता है कि Samsung Galaxy S10 Lite भारत में आने वाला है। इसका खुलासा Flipkart से हुआ। प्रतीत होता है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट भी भारत में लॉन्च किए जाने से बहुत दूर नहीं है। यह इशारा मिला है इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर Vijay Sales की वेबसाइट पर एक बैनर से। यहां सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ 'Coming Soon' टैग का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि गैलेक्सी नोट सीरीज़ का यह फोन Samsung Galaxy Note 10 का कमज़ोर वर्ज़न है। भारत में इसकी कीमत बेहद ही आक्रामक होने के दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत भी लीक की गई थी।

विजय सेल्स की वेबसाइट के होमपेज पर गैलेक्सी नोट 10 लाइट के बैनर को लाइव किया गया है। यह इशारा है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 35,990 रुपये से शुरू होगी। गैलेक्सी नोट 10 का यह वेरिएंट तीन रियर कैमरे और S Pen स्टायलस के साथ आता है।


कयास लगाए जा रहे हैं कि Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपये होगी। इसके 8 जीबी रैम मॉडल को 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Samsung Galaxy Note 10 को भारतीय मार्केट में 69,999 रुपये की कीमत में उतारा गया था।

Samsung ने अभी गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत का ऐलान नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर इस्तेमाल करने का दावा है। हालांकि, सैमसंग के एक प्रतिनिधि में हमें बताया कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट में इस्तेमाल किया गया प्रोसेसर मार्केट पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि स्नैपड्रैगन वेरिएंट भी हो सकता है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल में। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • कमियां
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसर2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Note 10 Lite, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »