Samsung Galaxy Note 10 Lite लॉन्च, 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं इसमें

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 जनवरी 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल

Galaxy Note 10 Lite को भारत में लाए जाने की उम्मीद

Samsung ने अपने गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। यहां पर तीनों सेंसर्स 12 मेगापिक्सल के हैं। नए फोन का डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। यह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच है। गैलेक्सी नोट सीरीज़ का फोन होने के कारण सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट एस पेन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite price, availability

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। यह ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर इस्तेमाल करने का दावा है। हालांकि, सैमसंग के एक प्रतिनिधि में हमें बताया कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट में इस्तेमाल किया गया प्रोसेसर मार्केट पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि स्नैपड्रैगन वेरिएंट भी हो सकता है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल में। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • Bad
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.