Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन मिल रहा है 25,000 रुपये सस्ते में

रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को अब 45,000 रुपये की कीमत में सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 फोन 69,999 रुपये की कीमत में हुआ था लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 फोन Samsung वेबसाइट पर 57,100 रुपये के साथ है लिस्
  • कथित रूप से 25,000 रुपये की कटौती केवल ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर ही है उपलब

Samsung Galaxy Note 10 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की भारतीय कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह कटौती कथित रूप से सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल 69,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। तब से अब-तक यह फोन 57,100 रुपये के डिस्काउंट के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट था, लेकिन अब कथित रूप से फोन की कीमत रिटेल स्टोर्स पर और भी ज्यादा सस्ती हो गई है। जी हां, कहा जा रहा है कि ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 25,000 रुपये सस्ती हुई है।
 

Samsung Galaxy Note 10 price cut in India

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को अब 45,000 रुपये की कीमत में सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। मुबंई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि नई कीमत कुछ दिन पहले से ही लागू हो चुकी हैं। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले साल 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर पूरे 25,000 रुपये की छूट प्राप्त होगी। कथित रूप से यह कटौती केवल रिटेल स्टोर्स पर ही उपलब्ध होगी और कंपनी की वेबसाइट पर अभी भी यह फोन 12,899 रुपये की कटौती के बाद 57,100 रुपये के साथ लिस्ट है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 फोन ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। ऑफलाइन स्टोर्स पर मिल रही कीमत में कटौती सभी कलर वेरिएंट पर उपलब्ध होगी, जबकि Samsung साइट पर केवल ऑरा व्हाइट और ऑरा रेड वेरिएंट पर ही डिस्काउंट उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy Note 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड पैनल है जो एचडीआर10 + और डायनामिक टोन मैपिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आया था। गैलेक्सी नोट 10 में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।
Advertisement

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर है। अब बात कैमरा सेटअप की। गैलेक्सी नोट 10 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यहां 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 45 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। इसके साथ 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ आएगा, इसके साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

फ्रंट पैनल पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ऑटोफोकस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी (एलटीई Cat. 20), वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, एमएसटी, जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 10 में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। गैलेक्सी नोट 10 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, रिटेल बॉक्स में 25 वॉट का चार्जर मिलेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 151x71.8x7.9 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.