Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ भारत में लॉन्च, जानें दाम

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ भारत में लॉन्च, जानें दाम

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ Price: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी
  • 9,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • Samsung Galaxy Note 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ को इस माह के शुरुआत में न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। आधिकारिक लॉन्च के ठीक बाद सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी नोट 10 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया था। सैमसंग ने बताया है कि गैलेक्सी नोट 10 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ हैंडसेट की बिक्री भारत में 23 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहकों को लुभाने के लिए गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ को S Pen हैंडराइटिंग रिकग्निशन सपोर्ट के साथ उतारा गया है जो चार भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। नया एस पेन जेस्चर कंट्रोल के लिए एयर एक्शन को भी सपोर्ट करता है।
 

Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय की गई है। दूसरी ओर, भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस दाम में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।


12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा रेड तो वहीं गैलेक्सी नोट 10+ ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 
hfunnav4

Samsung Galaxy Note 10 के ऑरा रेड कलर वेरिएंट को उतारा गया है

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत में गैलेक्सी नोट 10 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी। दोनों ही फोन 22 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत, ग्राहक गैलेक्सी बड्स को 9,999 रुपये के बजाय 4,999 रुपये या फिर 19,990 रुपये की कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव को 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

अन्य प्री-बुकिंग ऑफर्स की बात करें तो रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। समान कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Note 10 specifications

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के साथ एस पेन दिया है जो इन्हें प्रतिस्पर्धा से अलग करता है। नया एस पेन पिछले साल Galaxy Note 9 में दिए एस पेन का अपग्रेड है। यह बिल्ट-इन सेंसर जैसे कि एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप की मदद से एयर एक्शन और ब्लूटूथ लो एनर्जी सपोर्ट मिलेगा। नया एस पेन हाथ से लिखे नोट्स को सैमसंग नोट्स ऐप में डिजिटल टेक्स्ट में बदल देता है।

यूज़र टेक्स्ट को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड समेत अन्य ऐप्स में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। यह हिंदी, हिंगलिश, मराठी और उर्दू चार भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। एस पेन इंटीग्रेशन के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में नए प्रोडक्टिविटी अनुभव के लिए सैमसंग DeX सपोर्ट भी दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के कई स्पेसिफिकेशन मेल खाते हैं। अंतर डिस्प्ले, बैटरी, रैम और स्टोरेज का है। आइए सबसे पहले बात करतें हैं सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की।

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कंपनी के वन यूआई पर चलता है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 10 में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड पैनल है जो एचडीआर10 + और डायनामिक टोन मैपिंग को सपोर्ट करता है।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर है। अब बात कैमरा सेटअप की। गैलेक्सी नोट 10 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यहां 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 45 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। इसके साथ 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ आएगा, इसके साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

फ्रंट पैनल पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ऑटोफोकस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी (एलटीई Cat. 20), वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, एमएसटी, जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है।

गैलेक्सी नोट 10 में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। गैलेक्सी नोट 10 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, रिटेल बॉक्स में 25 वॉट का चार्जर मिलेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 151x71.8x7.9 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है।

दूसरी ओर, अगर अंतर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ में 6.8-इंच क्वाडएचडी+ (1440x3040 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। यह 12 जीबी रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा - 256 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमर की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10+ में लगभग एक ही सेटअप है, तीन कैमरों के अलावा गैलेक्सी नोट 10+ में पिछले हिस्से एक अतिरिक्त सेंसर भी है। सैमसंग ने इस वीजीए सेंसर को "डेप्थविज़न" कैमरे का नाम दिया है। यह ऑब्जेक्ट का 3डी स्कैन लेने में मदद करेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 162.3x77.2x7.9 मिलीमीटर और वजन 196 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »