50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M56 5G में 6.73 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED+ डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M56 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M56 5G में 6.73 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है। Galaxy M56 5G में 6.73 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M56 5G Price


Samsung Galaxy M56 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। यह फोन काले और हल्के हरे कलर ऑप्शन में आता है।


Advertisement
Samsung Galaxy M56 5G Specifications


Samsung Galaxy M56 5G में 6.73 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन दिया गया है। यह डिस्प्ले विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन ऑक्टा कोर CPU प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। कंपनी 6 साल के लिए ओएस अपग्रेड और 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड का वादा करती है। Samsung ने इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy M56 5G के रियर में ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि एचडीआर वीडियो का सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन एआई इमेजिंग फीचर्स जैसे कि ऑब्जेक्ट इरेजर, इमेज क्लिपर और एडिट सजेशन का सपोर्ट करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन के मामले में फोन की मोटाई 7.2 मिमी और वजन 180 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1480

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.