Samsung Galaxy M55s 5G फोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 23 सिंतबर को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Samsung Galaxy M55s 5G के साथ यूजर्स नाइटोग्राफी फीचर का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यह फीचर रात के समय फोटोग्राफी करने के काम आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 21:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M55s 5G स्मार्टफोन भारत में 23 सिंतबर को लॉन्च होगा
  • इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा होने की घोषणा की गई है
  • इसका कैमरा सिस्टम ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस होगा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M55s 5G को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। Samsung Galaxy M55s 5G को Super AMOLED+ डिस्प्ले और OIS सपोर्ट करने वाले 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, सैमसंग का दावा है कि लेटेस्ट M-सीरीज फोन एक स्टाइलिश फ्यूजन डिजाइन से लैस होगा। बुधवार को ही एक भारतीय टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी एम55एस के लाइव इमेज और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया था। 

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि अपकमिंग Samsung Galaxy M55s 5G स्मार्टफोन भारत में 23 सिंतबर को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में हाई-रिजॉल्यूशन फोटो और वीडियो शूट करने के लिए 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की घोषणा की गई है। यह कैमरा सिस्टम ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस होगा। वहीं, Samsung के अनुसार, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M55s 5G में 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें डुअल रिकॉर्डिंग फीचर भी शामिल है, जो इच्छुक ब्लॉगर्स को एक साथ रियर और फ्रंट कैमरे का उपयोग करके वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। 
Advertisement

इसके अलावा, बताया गया है कि Galaxy M55s 5G के साथ यूजर्स नाइटोग्राफी फीचर का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यह फीचर रात के समय फोटोग्राफी करने के काम आता है। सैमसंग का कहना है कि Galaxy M55s 5G एक स्टाइलिश फ्यूजन डिजाइन को स्पोर्ट करता है और बेहद स्लीक और हल्का है, जिसकी चौड़ाई केवल 7.8 mm है। स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले 6.7-इंट FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें विजन बूस्टर तकनीक मिलेगी, जो यह सुनिश्चित करने का दावा करती है कि यूजर तेज धूप में भी अपनी कंटेंट देख सके। 

इतना ही नहीं, Samsung ने यह भी कंफर्म किया है कि Galaxy M55s 5G कोरल ग्रीन और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा और Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy M55s की कीमत लगभग 20,000 रुपये होने की संभावना है।
Advertisement

एक ताजे लीक के अनुसार, Samsung Galaxy M55s Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। एक अलग, हालिया लीक में दावा किया गया था कि फोन 8GB रैम और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज से लैस होगा, जिसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। इसके कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  2. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  4. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  5. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  6. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  7. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  8. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  9. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  10. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.