Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच का एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 14:29 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम55 में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट है।
  • फोन Light Green और Dark Blue कलर शेड्स में पेश किया गया है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है।

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच का एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Samsung Brazil

Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। यह सैमसंग का लेटेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन है जो कि फोन 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया है। डिवाइस में बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। Android 14 पर रन करने वाला ये सैमसंग फोन 256GB स्टोरेज के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung Galaxy M55 5G price

Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी ने ब्राजील में पेश किया है। फोन की कीमत BRL 2,699 (लगभग 45,000 रुपये) है। फोन Light Green और Dark Blue कलर शेड्स में पेश किया गया है। फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने की बात कही गई है। 
 

Samsung Galaxy M55 5G specifications

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में पंचहोल डिजाइन है। यह एक फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। जिस पर कंपनी ने One UI 6.1 की स्किन दी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर साइड में तीन कैमरा मौजूद हैं। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी एम55 में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट है। यह 5000एमएएच बैटरी से लैस है जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सैमसंग ने दिया है। फोन में 8GB रैम है और 256GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, और USB-C पोर्ट मिलता है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर हैं। बॉडी IP67 रेटेड है जिससे इसे धूल और पानी से बचाव मिलता है। इसकी मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • Bad
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  2. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  3. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  4. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  8. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  9. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.