5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy M52 5G फोन 28 सितंबर को होगा लॉन्च!

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम मौजूद हो सकती है। Amazon ने यह भी कंफर्म किया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और इसमें पिनस्ट्राइप-स्टाइल डिज़ाइन मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M52 5G फोन Amazon पर हुआ टीज़
  • सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी होगा 7.4mm पतला
  • फोन में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन भारत में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Amazon India के नए टीज़र पोस्टर के जरिए हुआ है। बता दें, पहले कहा गया था कि यह 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह फोन Samsung Galaxy M51 फोन का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मौजूद हो सकता है।

Amazon वेबसाइट पर सामने आए नए टीज़र पोस्टर से खुलासा होता है कि Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन 28 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्टर में यह भी जानकारी मिलती है कि यह फोन 7.4mm पतला होगा। आपको बता दें, हाल ही में यह फोन पोलैंड के रिटेलर की लिस्ट में देखा गया था, जिससे मालूम चलता है कि फोन भारत के साथ-साथ पौलेंड में भी लॉन्च होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M52 5G Price, Availability (Leaked)

पोलैंड में Samsung Galaxy M52 5G तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू। इसकी कीमत PLN 1,749 (लगभग 33,000 रुपये) है। लिस्टिंग में इमेज के साथ साथ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है।
 

Samsung Galaxy M52 5G Specifications (Leaked)

Samsung Galaxy M52 5G में 6.7 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है जिसमें Infinity-O डिजाइन नजर आ रहा है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही इसमें पंच होल कटआउट भी देखने को मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा सेंसर है। वहीं इसके रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर बताया जा रहा है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है।

सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G के ऑक्टाकोर चिपसेट द्वारा ऑपरेट होगा, ऐसी जानकारी है। फोन में 6 जीबी रैम है और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर फोन में एंड्रॉयड 11 के साथ One UI ओएस देखने को मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.