Samsung Galaxy M51 में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M51 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 12:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • Samsung Galaxy M51 में ब्लूटूथ 5.0 होने की पुष्टि
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट था Samsung Galaxy M51
Samsung Galaxy M51 लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। अब जानकारी मिली है कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस होगा। एक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एम51 में कुल चार रियर कैमरे होंगे और यह सिंगल टेक फीचर के साथ आएगा जो अब तक Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हिस्सा रहा है।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M51 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इनके अलावा दो और सेंसर्स होंगे। इनमें से एक मैक्रो लेंस के साथ आएगा और दूसरे में डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 में सिंगल टेक फीचर भी हो सकता है। यह फीचर एआई के ज़रिए 14 टाइप के फोटो और वीडियो को कैपचर करता है। इनकी अवधि 3 सेकेंड से 10 सेकेंड की हो सकती है। इस फीचर को दिए जाने के पीछ की दलील है कि Samsung Galaxy M31s और Galaxy M51 स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएंगे। Samsung ने पहले ही बताया है कि गैलेक्सी एम31एस में 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ सिंगल टेक फीचर होगा। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी एम51 में यह फीचर दिए जाने की संभावना बढ़ गई है।

इसके अलावा फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 15 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पहले जानकारी सामने आई थी कि Samsung Galaxy M41 में 6,800 एमएएच की होगी। बाद में पता चला कि कंपनी ने यह फोन बनाना बंद कर दिया है। लेकिन अब प्रतीत होता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 हैंडसेट इतनी बड़ी बैटरी के साथ बाज़ार में आ सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy M51 को इससे पहले SM-M515F मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इससे फोन में ब्लूटूथ 5.0 होने की पुष्टि हुई थी। यही मॉडल नंबर वाला हैंडसेट गीकबेंच साइट पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.