Samsung Galaxy M51 के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक

लेटेस्ट लीक में दावा है कि Samsung Galaxy M51 में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में होगा एमोलेड डिस्प्ले
  • Snapdragon 730 प्रोसेसर शामिल होने का भी दावा
  • इससे पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M51 में 64-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है

Samsung Galaxy M51 में 6.67-इंच एमोलेड स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट शामिल हो सकता है। आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन को ट्विटर पर एक टिपस्टर द्वारा साझा किया गया है। गैलेक्सी एम51 मार्च से खबरों में बना हुआ है और पहले की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण फोन के प्रोडक्शन में देरी हुई थी। लेकिन, सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज का हाल ही में समाने आना Galaxy M51 के जल्द लॉन्च होने की तरफ एक इशारा हो सकता है। इसे अतीत में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर भी देखा जा चुका है।

the_tech_guy नाम के एक ट्विटर अकाउंट द्वारा किए गए एक ट्वीट के अनुसार, Samsung Galaxy M51 में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करेगा। इस लीक में केवल यही दो नए स्पेसिफिकेशन हैं, जो पिछले लीक्स में मिली जानकारी के विपरीत हैं। इससे पहले समाने आए लीक्स से पता चला था कि फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट शामिल होगा। दिलचस्प बात है कि टिपस्टर ने इस लीक के लिए डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सीईओ, रॉस यंग का हवाला दिया है।
Advertisement

अब तक, Samsung Galaxy M51 के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं, लेकिन क्योंकि कंपनी ने इस पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए इन्हें केवल लीक समझना ही समझदारी होगी।
 

Samsung Galaxy M51 specifications (expected)

गैलेक्सी एम51 के एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर चलने की संभावना है। जैसा कि हमने बताया कि दो अलग-अलग लीक ने इस फोन में अलग डिस्प्ले साइज़ की सूचना दी है। इसके अलावा प्रोसेसर को लेकर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। कैमरा की बात करें तो, Galaxy M51 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की बात कही जा रही है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होंगे। फोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी (लेटेस्ट लीक में भी समान जानकारी) होने की उम्मीद है।
Advertisement

गैलेक्सी एम51 के लॉन्च की तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन सैमसंग की वेबसाइट पर सपोर्ट पेज इशारा करता है कि यह जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.