4 कैमरे व 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M42 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy M42 5G फोन के 6GB + 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत भारत में 21,999 रुपये है, वहीं, इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M42 5G में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है
  • फोन में दो कॉन्फिग्रेशन व दो कलर ऑप्शन मौजूद है

Samsung Galaxy M42 5G फोन प्रिज्म डॉट ब्लैक और प्रिज्म डॉट ग्रे में आता है

Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन को भारत पहले मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा, यह पहला गैलेक्सी एम स्मार्टफोन है, जिसमें Samsung Pay व Samsung की सुरक्षित और सरल Mobile payment सुविधा को फीचर किया गया है। साथ ही यह फोन Samsung Knox mobile security फीचर से लैस है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो सैमसंग का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन दो कॉन्फिग्रेशन व दो कलर ऑप्शन के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy M42 5G Price in India

Samsung Galaxy M42 5G फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। फोन के 6GB + 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत भारत में 21,999 रुपये है, वहीं, इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, इंट्रोडक्टरी कीमत की बात करें, तो इस फोन के 6 जीबी वेरिएंट को 19,999 रुपये व 8 जीबी वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन की सेल 1 मई महीने में शुरू की जाएगी, जो कि Amazon और Samsung.com पर आयोजित की जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन प्रिज्म डॉट ब्लैक और प्रिज्म डॉट ग्रे में आता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M42 5G specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन Android 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.6-inch एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ कंपनी ने 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 36 घंटे तक का टॉक-टाइम, 22 घंटे तक की इंटरनेट ब्राउज़िग और 34 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। इसके अलावा, यह फोन Samsung Knox सैमसंग के डिफेंस-ग्रेड सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म से लैस है, जो कि यूज़र्स की पर्सनल डिटेल्स को सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी ने इसमें कॉन्टेक्टलेस डिजिटल पेमेंट के लिए Samsung Pay (NFC) भी दिया है। यह फोन 8.6mm मोटा है।

 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Video stabilisation needs improvement
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.