Samsung Galaxy M41 में हो सकती है 6,800 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy M40 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम से लैस है। हालांकि, इस फोन की बैटरी 3,500एमएएच की है, और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन की भारत में कीमत 15,999 रुपये है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 6 जुलाई 2020 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M41 में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • Safety Korea साइट पर भी लिस्ट हो चुकी है सैमसंग गैलेक्सी एम41 की बैटरी
  • Samsung Galaxy M40 का अपग्रेड वर्ज़न होगा गैलेक्सी एम41

Samsung Galaxy M41 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पर अभी सस्पेंस

Samsung Galaxy M41 स्मार्टफोन कथित तौर पर चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन का मॉडल नंबर EB-BM415ABY था। साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, गैलेक्सी एम41 स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 6,800 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसे जरूरी सर्टिफिकेशन 28 जून को ही मिल चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फोन की बैटरी दक्षिण कोरिया की सर्टिफिकेशन बॉडी Safety Korea साइट पर भी लिस्ट हो चुकी है। इसके अलावा पिछले साल एक जाने-माने टिप्सटर ने Samsung के इस फोन की जानकारी दी थी और बताया था कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है। इन सब के बावजूद फिलहाल सैमसंग ने इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

Samsung Galaxy M41 की यह लेटेस्ट जानकारी MySmartPrice ने साझा की है। 3C लिस्टिंग के साथा किए स्क्रीनशॉट में यह Samsung फोन EB-BM415ABY मॉडल नंबर और 6,800 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है। बता दें, यही मॉडल नंबर इससे पहले Safety Korea साइट पर भी लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन की बैटरी की तस्वीर भी साझा की गई थी। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी दोनों में से किसी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं।

हालांकि, पिछले साल टिप्सटर द्वारा साझा की गई जानकारी की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम41 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का और एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसमें यह भी बताया गया था कि यह फोन Exynos 9630 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस होगा।

जून में सामने आई TheElec की रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग ने गैलेक्सी एम41 पर काम फिलहाल रोक दिया है, हालांकि लेटेस्ट सर्टिफिकेशन से इशारा मिलता है कि यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। जैसा कि नाम से समझ आता है गैलेक्सी एम41 स्मार्टफोन सैमसंग की M सीरीज़ का लेटेस्ट डिवाइस होगा और Galaxy M40 का अपग्रेड वर्ज़न होगा जो पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। बात अगर गैलेक्सी एम40 के स्पेसिफिकेशन की करें, तो यह फोन भी ट्रिपल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम से लैस है। हालांकि, इस फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है, और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन की भारत में कीमत 15,999 रुपये है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.