Samsung Galaxy M40 हो सकता है 6 जीबी रैम और 3,500 एमएएच बैटरी से लैस

Samsung Galaxy M40 के भारत में लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जून 2019 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M40 में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • गैलेक्सी एम40 में 6 जीबी रैम होने की उम्मीद
  • 3,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है सैमसंग गैलेक्सी एम40 में

Samsung Galaxy M40 हो सकता है 6 जीबी रैम और 3,500 एमएएच बैटरी से लैस

Samsung Galaxy M40 के भारत में लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम40 को भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाना है। Galaxy M40 में 6.3 इंच का डिस्प्ले और 128 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। Samsung पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि Galaxy M40 इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले से लैस होगा। गैजेट्स 360 ने हाल ही में Galaxy M40 की कीमत के बारे में जानकारी दी थी, साथ ही यह भी बताया था कि फोन स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस होगा। Samsung ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन मार्केट में Nokia 7.1 और Poco F1 स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।
 

Samsung Galaxy M40 के स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम40 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले हो सकता है। फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। SamMobile की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M40 में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी, डेप्थ सेंसर और वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके अलावा इस बात की पुष्टि पहले ही चुकी है कि फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। Samsung ब्रांड का यह फोन कंपनी के गैलेक्सी एम-सीरीज़ का हिस्सा होगा जिसे भारतीय मार्केट में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत

इस सप्ताह के शुरुआत में सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने गैजेट्स 360 को बताया था कि गैलेक्सी एम40 में वो सारे फीचर होंगे जिनके कारण ग्राहकों को गैलेक्सी एम सीरीज़ को खासा पसंद किया है। लेकिन Samsung Galaxy M40 की कीमत 20,000 रुपये से आसपास होगी।

यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला मॉडल होगा जो स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा जो ईयरपीस को रिप्लेस करेगा। सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एम-सीरीज़ में सबसे पहले Galaxy M10 और Galaxy M20 को जनवरी में लॉन्च किया था और फिर इस साल मार्च में Galaxy M30 को उतारा गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.