Samsung Galaxy M40 की सेल आज फिर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Samsung Galaxy M40 Sale: सैमसंग गैलेक्सी एम40 स्मार्टफोन की आज दूसरी सेल है, जानें Galaxy M40 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2019 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है
  • Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी एम40

Samsung Galaxy M40 की सेल आज फिर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Samsung Galaxy M40 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम40 स्मार्टफोन की आज दूसरी सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर होगी। Galaxy M सीरीज़ का यह चौथा स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy M40 की अगर अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच सेल्फी कैमरा से लैस है। इस प्राइस सेगमेंट में Galaxy M40 की मार्केट में सीधी भिडंत  Redmi Note 7 Pro, Realme 3 Pro और कंपनी के खुद के Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन से होगी। आइए अब आपको Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत, सेल का समय, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत, सेल का समय और लॉन्च ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी एम40 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि Galaxy M40 की आज दूसरी सेल है और यह दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर शुरू होगी। यह मिडनाइट ब्लू और सीवाटर ब्लू ग्रेडिएंट में उपलब्ध होगा। याद करा दें कि Galaxy M40 को पिछले सप्ताह भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

Galaxy M40 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स को डबल डेटा मिलेगा। यह फायदा 198 रुपये और 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ मिलेगा। Galaxy M40 खरीदने वाले Vodafone और Idea सब्सक्राइबर्स को 255 रुपये वाले रीचार्ज के साथ 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को हर दिन अतिरिक्त 0.5 जीबी डेटा को 18 महीने तक मिलता रहेगा। Airtel भी 249 रुपये के रीचार्ज पर 10 महीने के लिए 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा दे रही है।
 

Samsung Galaxy M40 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वनयूआई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है।
Advertisement

Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 168 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.