Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च

Samsung Galaxy M35 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M35 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M35 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च कर दिया है। Galaxy M35 5G में 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy M35 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Galaxy M35 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M35 5G Price


Samsung Galaxy M35 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 20 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने वाली Amazon Prime Day Sale में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey में उपलब्ध है।


Samsung Galaxy M35 5G Specifications


Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन से लैस है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 4x बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और 2.0 मीटर फॉल एंड्योरेंस प्रदान करता है। Galaxy M35 में इन हाउस Exynos 1380 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें वेपोर कूलिंग चेंबर दिया गया है जो कि हीट डिसिपेशन और स्मूद गेमप्ले प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy M35 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है। कंपनी 4 एंड्रॉयड अपडेट और 5 सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करती है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी दो दिनों तक चल सकती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorilla Glass Victus+ protection on display
  • Excellent battery life
  • Long software support
  • Vapour cooling chamber
  • Bad
  • Bulky design
  • No headphone jack
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.