Samsung Galaxy M34 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M34 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy M34 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 पर काम करता है।

Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में आज यानी कि 7 जुलाई को Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया गैलेक्सी स्मार्टफोन Exynos 1280 SoC के साथ 8GB RAM से लैस है। नया एम सीरीज स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 पर काम करता है। Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M34 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Samsung Galaxy M34 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कीमत स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत है। यह स्मार्टफोन Midnight Blue, Prism Silver और Waterfall Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो Samsung Galaxy M34 5G की बिक्री 15 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर आगामी सेल Amazon Prime Day Sale के दौरान शुरू होगी।


Samsung Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन 5nm Exynos 1280 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy M34 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 पर काम करता है। कंपनी 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स और 4 ओएस अपग्रेड्स का वादा करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy M34 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 5जी कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। Samsung के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एक बार चार्ज होकर 2 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.