Samsung Galaxy M34 5G में मिलेगी 5000mAh से बड़ी बैटरी और OIS कैमरा! Amazon सर्वे से मिला हिंट

Amazon पर बनी Samsung Galaxy M34 5G की माइक्रोसाइट पर एक सर्वे का रिजल्ट शेयर किया गया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि यूजर्स से उनके स्मार्टफोन में पसंदीदा फीचर्स के बारे में पूछा गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2023 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M34 5G की माइक्रोसाइट पर एक सर्वे शेयर किया गया है
  • सर्वे में लोगों से उनके पसंदीदा फीचर को वोट करने के लिए कहा गया
  • सर्वे में मौजूद सभी ऑप्शन से लैस हो सकता है अपकमिंग Samsung Galaxy M34 5G

Samsung Galaxy M34 5G को जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Samsung जल्द भारत में Galaxy M34 5G को लॉन्च करने वाली है। इसके लिए हाल ही में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई थी, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। अब, सैमसंग ने अमेजन माइक्रोसाइट पर एक सर्वे शेयर किया है, जिसके जरिए अपमकिंग डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा मिलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी, sAMOLED डिस्प्ले और OIS सपोर्ट से लैस कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

Amazon पर बनी Samsung Galaxy M34 5G की माइक्रोसाइट पर एक सर्वे का रिजल्ट शेयर किया गया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि यूजर्स से उनके स्मार्टफोन में पसंदीदा फीचर्स के बारे में पूछा गया था। इसमें कंपनी ने छह ऑप्शन दिए थे, जिनमें से 2 प्रतिशत लोगों ने OIS कैमरा को उनका पसंदीदा फीचर बताया, जबकि 5 प्रतिशत ने 5,000mAh से अधिक बैटरी यूनिट को चुना। 10 प्रतिशत लोगों का पसंदीदा फीचर sAMOLED स्क्रीन है, जबकि 20 प्रतिशत का कहना है कि उन्हें एक्सटेंडेड OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट पसंद है।

वहीं, 23 प्रतिशत लोगों ने फास्ट प्रोसेसर को प्राथमिकता दी और आखिर में, एक ऑप्शन दिया गया था ऊपर बताए सभी फीचर्स (All of the above), जिसे 40 प्रतिशत लोगों ने चुना।

Photo Credit: Amazon India

यूं, तो इससे अपकमिंग डिवाइस के फीचर्स की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन इस सर्वे के नीचे टेक्स्ट लिखा गया है, 'We Heard You', यानी हमने आपको सुना है और इसके नीचे लिखा है 'Introducing the all new Galaxy M34 5G to meet all your needs', जिससे इशारा मिलता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 40 प्रतिशत वोट वाले ऑप्शन, यानी सर्वे में मौजूद सभी फीचर्स से लैस आने वाला है।

यदि ऐसा होता है, तो Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 5000mAh से बड़ी बैटरी, OIS सपोर्ट करने वाले कैमरा सिस्टम से लैस होगा। प्रोसेसर का अंदाजा तो नहीं मिलता है, लेकिन हालिया लीक्स की मानें, तो अपकमिंग सैमसंग फोन MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस हो सकता है। फोन में 120Hz 6.6-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले मिलने उम्मीद है। 
Advertisement

इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही जा रही है, जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल सेंसर होने की संभावना है। इसके साथ ही सेटअप में एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  4. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  6. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  7. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  9. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.