6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M32 हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड ने Samsung Galaxy M32 को पिछले साल जून में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 29 जून 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 जून 2021 में 14,999 रुपये की शुरुआती में हुआ था लॉन्च
  • फोन के 4GB और 6GB रैम वेरिएंट दोनों 2,000 रुपये सस्ते हुए हैं
  • फोन 90Hz डिस्प्ले, Helio G80 SoC और 64MP प्राइमरी रियर कैमरा से है लैस

Samsung Galaxy M32 को पिछले साल जून में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था

भारत में Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन 2,000 रुपये सस्ता हो गया है। गैलेक्सी एम-सीरीज़ के फोन को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन के साथ आता है और ग्राहक इसे दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम32 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है।
 

Samsung Galaxy M32 price in India

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड ने Samsung Galaxy M32 को पिछले साल जून में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। टॉप-एंड 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। बेस मॉडल वर्तमान में कंपनी की वेबसाइट और Amazon इंडिया पर 12,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि टॉप-एंड ऑप्शन को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हैंडसेट ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy M32 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम32 6.4 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। वहीं, डिस्प्ले मैक्सिमम 800 nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G80 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक आदि शामिल है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Samsung Galaxy M32 की बैटरी 6,000mAh क्षमता की है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 159.3x74.0x9.3mm और वजन 196 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  3. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  4. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  6. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  8. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
  9. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
  10. साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.