Samsung Galaxy M32 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, इस खूबियों से होगा लैस!

गीकबेंच पर फोन के नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट में अटकले लगाई गई हैं कि Samsung Galaxy M32 4G फोन का मॉडल नंबर SM-M325F था, तो ऐसे में SM-M326B मॉडल नंबर इसके 5जी वेरिएंट से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 जुलाई 2021 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 5G में मिल सकता है डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर
  • Samsung Galaxy M32 4G पिछले महीने हुआ था लॉन्च
  • Galaxy A32 5G का रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है गैलेक्सी एम32 5जी

SM-M326B मॉडल नंबर Samsung Galaxy M32 5G से जुड़ा हो सकता है

Samsung ने पिछले महीने ही Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जो कि 4G कनेक्टिविटी के साथ आया था। वहीं, अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन का 5G वेरिएंट भी पेश करने वाली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप से जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M326B के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर इस फोन का मोनिकर कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट में अटकले लगाई गई हैं कि यह फोन गैलेक्सी एम32 5जी हो सकता है।

Nashville chatter की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकरी दी गई है कि Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M326B के साथ लिस्ट है। जैसे कि हमने बताया बेंचमार्किंग साइट पर फिलहाल मोनिकर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह मॉडल नंबर सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी से जुड़ा होगा। दरअसल, रिपोर्ट में अटकले लगाई गई हैं कि Samsung Galaxy M32 4G फोन का मॉडल नंबर SM-M325F था, तो ऐसे में SM-M326B मॉडल नंबर इसके 5जी वेरिएंट से जुड़ा हो सकता है।

कथित रूप से गीकबेंच लिस्टिंग में दिखा है कि यह गैलेक्सी एम32 5जी फोन Android 11 पर काम करेगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा, प्रोसेसर के लिए MT6853V/NZA मॉडल नंबर का उल्लेख किया गया है। साथ ही फोन में 6 जीबी रैम मिल सकती है। बेंचमार्किंग साइट पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 497 है और मल्टी-कोर स्कोर 1605 है।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन जनवरी महीने में लॉन्च हो चुके Samsung Galaxy A32 5G का रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है, जो कि डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से ही लैस था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A32 5G specifications

Samsung Galaxy A32 5G फोन में 6.5-inch HD+ TFT इंफीनिटी V डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा कोर SoC के साथ 8जीबी तक का रैम ऑप्शन मिलेगा। फोन में 128 जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलेगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A32 5G में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का है जो f/1.8 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस एंगल f/2.2 लेंस, 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लेंस है। फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।

Samsung Galaxy A32 5G में कनेक्टिविटी के लिए आपको 5G, Wi-Fi, ब्लूटुथ और GPS का फीचर मिल रहा है। कंपनी ने फोन में 5,000mAh बैटरी दी है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। फोन का डायमेंशन 164.2x76.1x9.1mm और वजन 205 ग्राम है।   
Advertisement
 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

2.0GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.