Samsung Galaxy M31s के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy M31s में सैमसंग एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पहले भी इन स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 12 जून 2020 18:08 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 10 पर चलेगा Samsung Galaxy M31s
  • Samsung Galaxy M31s में 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में One UI भी दिया जाना तय है
Samsung इन दिनों भारत में लगातार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो ऐसा लगता है कि कंपनी और हैंडसेट लाने की तैयारी कर रही है। ऐसा ही एक स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s है जो मार्केट में Samsung Galaxy M31 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस को लेकर पहले दावा किया गया था कि यह SM-M317F मॉडल नंबर के साथ आएगा। गैलेक्सी एम31एस को हाल ही में Geekbench की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए।

गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy M31s में सैमसंग एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पहले भी इन स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली थी। यह भी पता चला था कि गैलेक्सी एम31एस में 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Sammobile द्वारा दी गई।
Advertisement

गीकबेंच की ताजा लिस्टिंग से यह भी इशारा मिलता है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें Samsung का One UI भी दिया जाना तय है। गैलेक्सी एम31एस में एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। ये फीचर Samsung Galaxy M31 का भी हिस्सा हैं। पुरानी रिपोर्ट में इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे दिए जाने का दावा किया गया था।


सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में भी गैलेक्सी एम31 की तरह 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए। फिलहाल, इस फोन के लॉन्च और कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M31s, Samsung Galaxy M31s India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.