Samsung Galaxy M31 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट बना मुसीबत!

Samsung ने गैलेक्सी एम31 और गैलेक्सी ए70 के लिए यह लेटेस्ट अपडेट रोलआउट फिलहाल रोक दिया है, ताकि समस्या आगे न बढ़े।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 यूज़र्स ने ट्विटर पर की शिकायत
  • Samsung Galaxy A70 यूज़र्स को भी हो रही है यही समस्या
  • कई यूज़र ने Samsung Community Site पर की शिकायत

Samsung Galaxy M31 इस साल फरवरी में हुआ था लॉन्च

Samsung Galaxy M31 यूज़र्स को हाल ही में अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था। इस अपडेट का मकसद फोन के कई सिक्योरिटी फिक्स करने का थे, लेकिन यह खुद ही यूज़र्स के लिए समस्याएं खड़ी करने लगा है। कई सैमसंग गैलेक्सी एम31 यूज़र्स ने दावा किया है कि इस लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करते वक्त उनका फोन पूरी तरह से बंद होगा। इसके अलवा कई Samsung Galaxy A70 यूज़र्स, जिन्हें एंड्रॉयड 10 के साथ वन यूआई 2.0 अपडेट मिला। वे भी कुछ ऐसी ही शिकायतें कर रहे हैं।

ट्विटर पर लोगों की शिकायत के अनुसार, कुछ Samsung Galaxy M31 यूज़र्स का फोन लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के दौरान ब्रिक हो गया। यूज़र्स के मुताबिक, इस अपडेट को इंस्टॉल करने पर फोन वहीं अटक जाता है।  
Advertisement

कुछ प्रभावित यूज़र्स ने सैमसंग कम्युनिटी फोरम पर भी ऐसी ही शिकायत की। यूज़र्स ने बताया किया कि जब उन्होंने अपने गैलेक्सी एम31 फोन में यह अपडेट इंस्टॉल किया, तब से उनका फोन वही पर अटक गया है। वे अपने फोन में फैक्ट्री रीस्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं।

हालांकि, कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि उन्होंने थर्ड पार्टी सोर्स से पुराना फर्मवर्ज़न डाउनलोड करके इस समस्या को फिक्स कर लिया है। लेकिन इसका सुझाव नहीं दिया जा सकता, क्योंकि सॉफ्टवेयर फ्लैश के फेल होने के बाद कई गंभीर समस्याएं भी आ सकती हैं।
Advertisement

 


Advertisement
गैलेक्सी एम31 की तरह ही, Samsung Galaxy A70 के भारतीय यूज़र्स ने भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट के साथ आने वाले वन यूआई 2.0 को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना चाहा तो इसी तरह की रुकावट का सामना उन्हें भी करना पड़ा। SamMobile की रिपोर्ट की मानें, तो गैलेक्सी ए70 में यह समस्या हार्डवेयर मिसमैच की वजह से आई है। हालांकि, गैलेक्सी एम31 में यह वजह नहीं हो सकती।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Samsung ने गैलेक्सी एम31 और गैलेक्सी ए70 के लिए यह लेटेस्ट अपडेट रोलआउट फिलहाल रोक दिया है, ताकि समस्या आगे न बढ़े।
Advertisement

कंपनी इस अपडेट से उत्पन्न हुई समस्या को भविष्य में ठीक तो कर देगी, लेकिन इस अपडेट की वजह से जिन यूज़र्स के फोन में ब्रिक्रिंग की समस्या आई है, उनकी मदद से लिए फिलहाल कोई सर्विस सेंटर उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से COVID-19 के कारण देशभर में लगा लॉकडाउन। वहीं, कंपनी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इस समस्या के समाधान के लिए ज्यादा उपयोगी साबित नहीं हुआ है।
Advertisement

गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट फोन में से एक है, जो कि इस साल ही फरवरी में लॉन्च हुआ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M31, Samsung Galaxy A70, Samsung India, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.