Samsung Galaxy M31 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy M31 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप होगा और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। गैलेक्सी एम31 में दिए गए क्वाड कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2020 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 के बैक कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा
  • गैलेक्सी एम31 भारत में 25 फरवरी को 1 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • फोन की भारत में कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है

Samsung Galaxy M31 की भारत में कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी

Samsung Galaxy M31 को भारत में 25 फरवरी को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाना है। फोन को पहले से ही अमेज़न इंडिया पर टिज़ किया जा चुका है और ई-कॉमर्स साइट ने इसकी कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है। अब एक नए लीक में गैलेक्सी एम31 की सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।  इतना ही नहीं, लीक में फोन के डिजाइन, रंग विकल्प और यहां तक ​​कि कीमत की जानकारी भी साझा की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 के कई कथित रेंडर सामने आए हैं, जो फोन के डिज़ाइन की झलक दिखाते हैं। Galaxy M31 में पीछे की तरफ एल-आकार का क्वाड कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फ्रंट में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है। 

एक टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 की भारत में कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी। इससे पहले की लीक में इस फोन की कीमत 15,999 रुपये बताई गई थी। अंभोरे ने फोन के ब्लू, ब्लैक और रेड रंग में रेंडर्स भी साझा किए हैं। इससे फोन के डिज़ाइन की जानकारी भी मिलती है। फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप होगा और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। फोन के नीचे नोटिस होने लायक चिन होगी। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाईं ओर सेट किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31 specifications (expected)

टिपस्टर का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें 6.4-इंच (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले होगा। यह Exynos 9611 चिपसेट पर काम करेगा और 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़या जा सकेगा।

कैमरा की बात करें तो टिप्स्टर का कहना है कि Galaxy M31 में दिए गए क्वाड कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने का दावा है। फोन को 6,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट होगा। डिवाइस का डायमेंशन 159.2x75.1x8.9 एमएम होगा और इसका वज़न लगभग 191 ग्राम होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.