Samsung Galaxy M30s, Realme XT और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?

Samsung Galaxy M30s vs Realme XT vs Realme 5 Pro: हमने आपकी सुविधा के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम30एस की तुलना रियलमी 5 और रियलमी एक्सटी से की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s Camera में हैं तीन रियर कैमरे
  • Realme 5 Pro Price in India 13,999 रुपये से शुरू
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्सटी में

Samsung Galaxy M30s vs Realme 5 Pro vs Realme XT: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस, रियलमी 5 प्रो और रियलमी एक्सटी में कौन बेहतर?

Samsung Galaxy M30s vs Realme XT vs Realme 5 Pro: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस है। Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले, वाटरड्रॉप-नॉच और फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। मार्केट में Galaxy M30s की सीधी भिड़ंत Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme XT और Realme 5 Pro स्मार्टफोन से होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम30एस की तुलना रियलमी 5 और रियलमी एक्सटी से की है।
 

Samsung Galaxy M30s vs Realme XT vs Realme 5 Pro price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है। गैलेक्सी एम30एस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक हैंडसेट को Amazon इंडिया और Samsung ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। फोन ओपल ब्लैक, पर्ल व्हाइट और सेफायर ब्लू रंग में मिलेगा।

रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं, पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू।

यह भी पढ़ें- Realme XT First Impressions in Hindi


भारत में रियलमी 5 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। Realme 5 Pro के दो कलर वेरिएंट हैं, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हैंडसेट की बिक्री Flipkart और Realme.com पर होती है।
Advertisement

 

Samsung Galaxy M30s बनाम Realme 5 Pro बनाम Realme XT specifications

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल-सिम गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड हैं।

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Galaxy M30s में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी एक्सटी के तीन वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर वाले लेंस के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।

अब बात बैटरी क्षमता की। Galaxy M30s फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। Realme XT में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अब बात कनेक्टिविटी की। तीनों ही फोन वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, डुअल-सिम स्लॉट से लैस हैं। Samsung Galaxy M30s और Realme 5 Pro के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं रियलमी एक्सटी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस बनाम रियलमी एक्सटी बनाम रियलमी 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.40 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
सैमसंग एक्सीनॉस 9611क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी8 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
6000 एमएएच4000 एमएएच4035 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.406.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
सैमसंग एक्सीनॉस 9611क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
रैम
4 जीबी8 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-हां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)64-मेगापिक्सल (f/1.8, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.24)
रियर ऑटोफोकस
हांहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांहांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहीं-नहीं
पॉप-अप कैमरा
--नहीं
फ्रंट ऑटोफोकस
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
One UIColorOS 6ColorOS 6.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
नहीं--
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहीं--
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
फेस अनलॉक
-हांहां
जायरोस्कोप
-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  10. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.