Samsung Galaxy M30s और Galaxy M10s लॉन्च हुए भारत में, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M30s और Galaxy M10s की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एम10एस को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M10s में दिए गए हैं दो रियर कैमरे
  • Samsung Galaxy M30s में हैं तीन रियर कैमरे
  • अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में होगी पहली सेल

Samsung Galaxy M30s में है 6,000 एमएएच बैटरी

त्योहारी सीज़न से ठीक पहले सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30s और Samsung Galaxy M10s लॉन्च किए हैं। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30एस 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसमें तीन रियर कैमरे हैं और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह वाकई में सैमसंग गैलेक्सी एम30 अपग्रेडेड वर्ज़न है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को गैलेक्सी एम10 के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। नए फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ है।
 

Samsung Galaxy M30s, Galaxy M10s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है। गैलेक्सी एम30एस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक हैंडसेट को अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। फोन ओपल ब्लैक, पर्ल व्हाइट और सेफायर ब्लू रंग में मिलेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी एम10एस का एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसके 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। गैलेक्सी एम10एस की भी बिक्री 29 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

बता दें कि 29 सितंबर को ही अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज होगा। बताया गया है कि गैलेक्सी एम30एस और गैलेक्सी ए10एस की मौज़ूदा कीमतें त्योहारी सीज़न के लिए हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30s specifications

डुअल-सिम गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।
 

गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर वाले लेंस के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement
 

Galaxy M10s specifications

डुअल-सिम गैलेक्सी एम10एस में 6.40 इंच का एचडी+ (720 x 1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884बी प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 

फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.9 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। गैलेक्सी एम10एस में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid AMOLED display
  • Decent battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7884बी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.