Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Samsung ने करीब हफ्ते भर पहले ही अपनी गैलेक्सी एम परिवार का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 को पेश किया था। अब गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम30 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी।

Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 में हैं तीन रियर कैमरे
  • 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है सैमसंग गैलेक्सी एम30
  • Samsung Galaxy M30 का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Samsung ने करीब हफ्ते भर पहले ही अपनी गैलेक्सी एम परिवार का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 को पेश किया था। अब गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम30 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस दौरान हैंडसेट कई लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। सैमसंग के इस फोन की बॉडी ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आती है।

Samsung Galaxy M30, कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे महंगा फोन है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, जियो डबल डेटा ऑफर और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध होगा। अमेज़न पर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पाएंगे। यहां भी जियो डबल डेटा ऑफर उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में  Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »