Samsung Galaxy M30 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Samsung Galaxy M30 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। नया वेरिएंट गैलेक्सी एम30 के बाकी वेरिएंट के साथ मार्केट में बिकेगा।

Samsung Galaxy M30 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Samsung Galaxy M30
  • Samsung Galaxy M30 में हैं तीन रियर कैमरे
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम से लैस है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए मॉडल को पेश करने के अलावा सैमसंग ने यह ऐलान किया कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर छूट मिलने वाली है। गैलेक्सी एम30 के नए वेरिएंट को पहली बार बिक्री के लिए अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। सेल के दौरान सैमसंग ब्रांड के कई प्रोडक्ट पर छूट दी जाएगी। इसमें सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और गैलेक्सी एम30एस जैसे स्मार्टफोन भी शामिल हैं।
 

Samsung Galaxy M30 price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम30 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। नया वेरिएंट गैलेक्सी एम30 के बाकी वेरिएंट के साथ मार्केट में बिकेगा। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग इंडिया ने गैजेट्स 360 को पहले ही गैलेक्सी एम30 का नया वेरिएंट लाने की जानकारी दी थी।


इसके अलावा Samsung ने ऐलान किया है कि गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999. रुपये में बेचा जाएगा। आम तौर पर यह वेरिएंट 13,999 रुपये में बिकता है।
 

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई है। सैमसंग के इस हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। सैमसैंग गैलेक्सी एम30 में Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »