Samsung Galaxy M20 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy M20 को पहली सेल से ठीक पहले दूसरा सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। गौर करने वाली बात है कि सैमंसग ने हफ्ते भर पहले Galaxy M20 और Galaxy M10 के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2019 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M20 का दाम 10,990 रुपये से शुरू
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आया है सैमसंग गैलेक्सी एम20
  • Galaxy M20 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
Samsung Galaxy M20 को पहली सेल से ठीक पहले दूसरा सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। गौर करने वाली बात है कि सैमंसग ने हफ्ते भर पहले Galaxy M20 और Galaxy M10 के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया था। पिछले वर्ज़न की तरह सैमसंग गैलेक्सी एम20 के लिए ज़ारी किया गया यह अपडेट बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं लाता है। हालांकि, चेंजलॉग में अपडेट के ज़रिए स्टेब्लिटी इंप्रूवमेंट्स, बग फिक्स और परफॉर्मेंस इनहांसमेंट दिए जाने की बात की गई है। उम्मीद है कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए गैलेक्सी एम20 के इंटरफेस में होने वाले लैग को दूर करने की कोशिश की गई है।

Samsung Galaxy M20 के लिए ज़ारी किया गया अपडेट 68.06 एमबी का है। यह सॉफ्टवेयर वर्ज़न M20FDDU1ASAF है। गौर करने वाली बात है कि नया वर्ज़न जनवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अपग्रेड नहीं करता है। अपडेट के साथ दिए गए चेंजलॉग में डिवाइस स्टेब्लिटी इंप्रूवमेंट्स, बग फिक्स और परफॉर्मेंस इनहांसमेंट का ज़िक्र है। बीते महीने जारी किए गए अपडेट के चेंजलॉग में कुछ ऐसे ही अपडेट का ज़िक्र था।
Advertisement

SamMobile ने सैमसंग गैलेक्सी एम20 के लिए ज़ारी किए गए अपडेट के बारी में सबसे पहले जानकारी दी। यह अपडेट Galaxy M20 यूज़र को ओवर द एयर दिया जा रहा है।
 

Samsung Galaxy M20, Galaxy M10 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एम10 (रिव्यू) की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 (रिव्यू) का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्स एम20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080X2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आने वाले इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Samsung Galaxy M20 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.