Samsung Galaxy M14 4G फोन 8,499 रुपये में हुआ भारत में लॉन्च, यहां से खरीदें

Samsung Galaxy M14 के बेस 4GB + 64GB वेरिएंट की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। इसका एक 6GB + 128GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 11,499 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 19:51 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M14 के बेस 4GB + 64GB वेरिएंट की भारत में कीमत 8,499 रुपये है
  • फोन को आर्कटिक ब्लू और सेफायर ब्लू रंग में पेश किया गया था
  • फोन खरीद के लिए Amazon India पर उपलब्ध है

Samsung Galaxy M14 (4G) के टॉप वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है

Samsung ने बिना गाजे-बाजे के भारत में Galaxy M14 4G मॉडल को लॉन्च किया है। Galaxy M14 का एक 5G वर्जन पहले से भारत में मौजूद है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। नया वर्जन Galaxy M14 5G मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव लेकर आता है। Galaxy M14 4G में Snapdragon 480 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है, जिसे 25W आउटपुट के साथ चार्ज किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy M14 (4G) price in India, availability

Samsung Galaxy M14 के बेस 4GB + 64GB वेरिएंट की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। इसका एक 6GB + 128GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। फोन को आर्कटिक ब्लू और सेफायर ब्लू रंग में Amazon इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है। खबर लिखते समय तक कंपनी ने इसे आधिकारिक ई-स्टोर पर लिस्ट नहीं किया था।
 

Samsung Galaxy M14 (4G) specifications

डुअल सिम स्लॉट वाला Samsung Galaxy M14 Android 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर चलता है। इसमें 6.7-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए इनफिनिटी-यू-शेप नॉच शामिल है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। M14 में Snapdragon 480 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। बची स्टोरेज के जरिए रैम को वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

कैमरों की बात करें, तो Galaxy M14 में 5G मॉडल के समान ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। आगे की तरफ एक 13-मेगापिक्सल सेंसर फिट किया गया है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें दो ओएस अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच मिलने की गारंटी है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.